फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Earthquake cracks in Gayani Ward of Kullu Hospital

Kullu News: कुल्लू अस्पताल के गायनी वार्ड में भूकंप से आईं दरारें, रात को शिफ्ट किए मरीज

Wed, 22 Mar 2023 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 22 Mar 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
Earthquake cracks in Gayani Ward of Kullu Hospital
कुल्लू अस्पताल में भूंकप से आई भवन की दीवार में दरारे।-संवाद
कुल्लू। प्रदेशभर में मंगलवार रात 10:19 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप से जिला कुल्लू में किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन चार जिला के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने वाले कुल्लू अस्पताल के गायनी वार्ड की दीवार में दरारें आ गईं हैं।
विज्ञापन
































रात को जब भूकंप आया तो यहां दीवार में दरारें आई, खतरे को देखते हुए रात को ही गायनी वार्ड से मरीजों को शिफ्ट किया गया। बुधवार सुबह अस्पताल प्रबंधन ने स्थिति का जायजा लिया और लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरों को मौके पर बुलाया गया। मौके पर पहुंचे लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरों ने स्थिति का जायजा लिया, बताया कि इसमें किसी तरह का खतरा नहीं है। अस्पताल भवन सुरक्षित है। दो दिन में इसकी मरम्मत कर दी जाएगी।
विज्ञापन
































वहीं दूसरी ओर मंगलवार रात को तीन से चार बड़े झटकों के बाद लोग इतने डर गए कि काफी देर तक घरों के बाहर ही डटे रहे। मनाली में काफी अधिक संख्या में पर्यटक भी मौजूद थे, जो भूकंप के झटकों के बाद बाहर निकल आए। करीब एक घंटे के बाद यह पर्यटक अपने कमरों में वापस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
































खराहल घाटी के वासुदेव शर्मा, महेंद्र, पार्वती घाटी के विरेंद्र और गुरदयाल ने कहा कि यह भूकंप तब आया जब लोग अपने घरों में सो रहे थे। जिस तरह से जिले में बड़ी-बड़ी इमारतें बनाई जा रही हैं, भूकंप के चलते कभी भी तबाही मच सकती है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता विवेक गौतम ने कहा कि अस्पताल के गायनी वार्ड में आई दरार से भवन को कोई खतरा नहीं है, इसे जल्द ही ठीक कर दिया जाएगा।

कुल्लू अस्पताल में भूंकप से आई भवन की दीवार में दरारे।-संवाद

कुल्लू अस्पताल में भूंकप से आई भवन की दीवार में दरारे।-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed