Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Dust rising on the alternative route is damaging crops.

Kullu News: वैकल्पिक मार्ग पर उड़ रही धूल, फसलों को नुकसान

Thu, 05 Nov 2026 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Dust rising on the alternative route is damaging crops.
न्यूली (कुल्लू)। सैंज-न्यूली मार्ग पर सोती के पास भूस्खलन क्षेत्र को दुरुस्त करने का कार्य चल रहा है। इस कारण यातायात को बोदली माता से डैम साइट वैकल्पिक मार्ग से मोड़ा गया है।
विज्ञापन

यह वैकल्पिक मार्ग क्षेत्र के किसानों और बागवानों के लिए समस्या बन गया है। खडोहा, शौहर नाला और बाटीसारी जैसे क्षेत्रों में फसलों को सड़क से उड़ने वाली धूल से नुकसान हो रहा है। किसानों और बागवानों ने प्रशासन और विभाग से वैकल्पिक मार्ग पर पानी का छिड़काव करने की मांग की है। एनएचपीसी परियोजना प्रबंधन सोती के पास पहाड़ी से भूस्खलन के खतरे को टालने के लिए लटकती चट्टानों और मलबे को हटा रहा है। वाहनों की आवाजाही जारी रखने के लिए वैकल्पिक मार्ग का उपयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन


लोगों की शिकायत और प्रशासन का आश्वासन
वार्ड पंच निर्मला देवी, खेवा राम, लीलाधर, प्रेम देव शर्मा और चमन ने बताया कि रैला, शांघड़, शैंशर सहित अन्य पंचायतों के लोग इस मार्ग से आवागमन करते हैं। वाहनों के अधिक आवागमन से धूल उड़ती है, जिससे उन्हें परेशानी हो रही है। उपमंडलाधिकारी बंजार पंकज शर्मा ने लोगों की इस समस्या का संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदार को सड़क पर पानी का छिड़काव करने के निर्देश दिए जाएंगे। इससे क्षेत्र के लोगों को धूल से होने वाली परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





















0 / 25,000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed