फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Dussehra festival: Security arrangements will remain tight due to PM's visit

दशहरा उत्सव : पीएम दौरे के चलते कड़ी रहेगी सुरक्षा व्यवस्था

Mon, 03 Oct 2022 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Dussehra festival: Security arrangements will remain tight due to PM's visit
कुल्लू में दशहरा उत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने को लेकर तैयारियों का जायजा लेने के ल? - फोटो : Kullu
कुल्लू। दशहरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को देखते हुए पहले दिन एसपीजी के प्रोटोकॉल के चलते कुछ बंदिशें रहेंगी। हालांकि देवी-देवताओं की रस्मों में किसी प्रकार की बाधा नहीं डाली जाएगी। दशहरा में निभाई जाने वाली देव परंपराओं को पहले की तरह निभाया जाएगा।
विज्ञापन

रथ मैदान में देवताओं के लिए अलग गेट लगाया जाएगा। आम जनता को दूसरे गेट से होकर जाना पड़ेगा। सभी लोगों को इन्हीं गेट से होकर रथ मैदान में प्रवेश करना होगा। रथ मैदान में किसी तरह की रोकटोक नहीं रहेगी। प्रोटोकाल के चलते मैदान में एसपीजी के नियमों को मानना होगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी इस बार दशहरा उत्सव के पहले दिन रथयात्रा में शामिल होने वाले हैं। मोदी भुंतर एयरपोर्ट से सीधा ढालपुर में अटल सदन के समीप बने मंच पर आएंगे। जहां से कुल्लू दशहरा में होने वाली ऐतिहासिक रथयात्रा को देखेंगे। रथयात्रा में 100 से अधिक देवी-देवता शामिल होते हैं। हर देवता के साथ उनके देवलु और बजंतरी शामिल रहते हैं। पीएम दौरे को देखते हुए रथ मैदान में शामिल होने से पूर्व सुरक्षा कर्मियों के द्वारा स्थापित गेट से होकर गुजरना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कि इस बार दशहरा उत्सव में पीएम मोदी का भी दौरा है। इसके चलते पहले दिन सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। पहले दिन कुछ बंदिशें भी रहेंगी। उन्होंने कहा कि दशहरा उत्सव में रथ मैदान में प्रवेश के लिए देवताओं के लिए अलग गेट होगा। जबकि आम जनता के लिए अलग गेट होगा। उन्होंने कहा कि सभी देव परंपराओं निर्वहन पहले की तरह होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed