असली नोटों को समझ लिया नकली, चालक परेशान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यटन नगरी मनाली के गुलाबा में कर्मचारियों ने असली नोट को नकली समझ लिया। जिससे ट्रक चालक को परेशानी का सामना करना पड़ा। नकली नोट पकड़े जाने की सूचना से मनाली में हड़कंप मचा रहा। वीरवार को गुलाबा बैरियर में 30 वर्षीय अरवीन पुत्र रामेश्वर दास गांव भद्रपुर ड़ाकघर वियाना तहसील इंद्री जिला करनाल हरियाणा ने कंजेक्शन चार्जिज भुगतान के लिए सौ रुपये का नोट कर्मचारी को दिया। जांच परख में कर्मचारी को नोट नकली लगा। जिस पर उसने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। जांच के दौरान अरवीन के कब्जे से सौ-सौ रुपये के 40 नोट मिले। नोट कब्जे में लेकर पुलिस ने बैंक में वेरीफाई करवाए।
बैंक अधिकारियों की जांच में सभी नोट 2005 से पूर्व के पाए गए। जिस पर पुलिस ने चालक को जाने दिया। उक्त ट्रक चालक नोएडा से कुल्लू के समीप बाशिंग में फर्नीचर लेकर कर आया था और फर्नीचर को उतारने बाद कुल्लू से ट्रक में दो टन चावल भर कर लाहौल की ओर जा रहा था। पुलिस पूछताछ में चालक ने पुलिस को प्राथमिक जांच में जानकारी दी कि उसको यह सारे रुपये बतौर किराये के तौर पर मिले हैं। जिनसें 45 सौ रुपये का डीजल मनाली के एक निजी पंप में भी भरा है। इधर, इस संबंध में डीएसपी मनाली पुनीत रघु ने बताया कि नकली नोट मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। बैंक अधिकारियों से जांच करवाने के बाद नोट वर्ष 2005 से पहले गए हैं। बैंक अधिकारियों की ओर से इस संबंध में सर्टिफिकेट लेकर चालक को भेज दिया गया है।