फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   snow fall

जलोड़ी दर्रा में डेढ़ फुट ताजा हिमपात

Mon, 16 Jan 2017 10:01 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Mon, 16 Jan 2017 10:01 PM IST
विज्ञापन
snow fall
snowfall shimla - फोटो : अमर उजाला

रविवार रात से जारी बर्फ ने एक बार फिर से बाह्य सराज की सवा लाख आबादी की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। ताजा बर्फबारी से एनएच अथॉरिटी के साथ आनी, निरमंड, करसोग, रामपुर, किन्नौर तथा सीमांत लगते इलाकों की परेशानी बढ़ गई है। 14 जनवरी मकर संक्रांति को शनिवार देर शाम को एनएच अथॉरिटी ने औट-बंजार-सैंज हाईवे-305 से बर्फ को हटा दिया था, लेकिन रविवार रात को हुई ताजा बर्फबारी से हाईवे का करीब 20 किलोमीटर मार्ग फिर से बर्फ के आगोश में आ गया है। ऐसे में अथॉरिटी को नए सिरे से बर्फ हटाओ अभियान शुरू करना होगा। मौसम खुलते ही एनएच ने खनाग व घियागी से मशीनरी की तैनाती कर बर्फ हटाने का काम शुरू करने की बात कही है। इस संबंध में एनएच-305 के अधिशाषी अभियंता रौजिफ शेख ने कहा कि दो दिन पूर्व घियागी से जलोड़ी दर्रा तक बर्फ को हटा दिया था, लेकिन ताजा हुई डेढ़ फुट बर्फबारी से हाईवे बंद हो गया है। डीसी कुल्लू युनूस ने जलोड़ी दर्रा पर भारी बर्फबारी होने तथा हिमस्खलन के खतरे को देखते हुए आम लोगों को पैदल आरपार ने करने की हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि मार्ग अति संवेदनशील है और यहां हमेशा जान को खतरा बना रहता है। सर्दी के पहले हिमपात के दौरान यूपी के रहने वाले एक शख्स ने दर्रा को आरपार पैदल करने पर अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था।      

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed