{"_id":"688cf8ceb42b12d3e50141af","slug":"due-to-land-erosion-the-risk-of-collapse-of-shugad-village-increased-kullu-news-c-89-1-ssml1015-153655-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: भूमि कटाव से शुगाड़ गांव के धंसने का कतरा बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: भूमि कटाव से शुगाड़ गांव के धंसने का कतरा बढ़ा
Fri, 01 Aug 2025 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 01 Aug 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
सैंज के शुगाड़ गांव को न्यूली खड़ से हो रही भूमि कटाव से खतरा पैदा हो गया है।-संवाद
न्यूली खड्ड का बढ़ा जलस्तर, भूमि कटाव जारी
शुगाड़, शाक्टी व मरौड़ बचाने के लिए तटीकरण की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूली/सैंज (कुल्लू)। सैंज घाटी की देहुरीधार पंचायत के दुर्गम गांव शुगाड़ के धंसने का खतरा बना हुआ है। जिले में लगातार बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण न्यूली खड्ड का जलस्तर बढ़ गया है।
खड्ड के दोनों और भूमि कटाव हो रहा है। इससे खड्ड के साथ पहाड़ी पर बसे शुगाड़ गांव के धंसने का खतरा बढ़ गया है। गांव में पांच से सात घर पहाड़ी के बिलकुल ठीक ऊपर स्थित हैं। ये खतरे के जद में आ गए हैं।
इसी पंचायत के दुर्गम गांव शाक्टी और मरौड़ गांव में भी समस्या बढ़ गई है। भारी बारिश ग्रामीणों के लिए आफत बनी हुई है। तीनों गांवों को जोड़ने वाला पैदल रास्ता कई जगह से क्षतिग्रस्त हो गया है। ग्रामीणों का शेष पंचायत से संपर्क कट गया है। इससे ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण प्रकाश, हीरालाल, शेर सिंह, गोविंद राम, राम कृष्ण ने कहा कि बारिश की वजह से न्यूली खड्ड उफान पर है। इससे भूमि कटाव हो रहा है। शुगाड़ गांव के पांच से सात घरों के धंसने का अंदेशा बना है। शाक्टी और मरौड़ गांव भी खतरे की जद में हैं। पंचायत देहुरीधार की वार्ड सदस्य निर्मला देवी ने कहा कि न्यूली खड्ड हर बरसात में परेशानी बन रही है। प्रशासन और जलशक्ति विभाग शाक्टी, शुगाड़ और मरौड़ गांव को बचाने के लिए खड्ड के किनाराें पर तटीकरण करें। संवाद