जिला में 95 फीसदी बिजली ट्रांसफार्मर बहाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बर्फबारी से बाद जिला के ग्रामीण इलाकों में अब धीरे-धीरे जनजीवन पटरी पर लौटने लगा है। जिला में 95 फीसदी बिजली ट्रांसफार्मरों को बहाल कर दिया गया है। हालांकि अभी भी दुर्गम इलाकों के आधा दर्जन से अधिक ट्रांसफार्मर बंद पड़े हैं। पिछले दिनों बर्फबारी से जिला में 300 ट्रांसफार्मर बंद हो गए थे। जानकारी के अनुसार लोक निर्माण विभाग ने चार दर्जन से अधिक बंद पड़ी सड़कों में से 43 सड़कों को बहाल कर दिया है। इन सड़कों पर अब यातायात सुचारू हो गया है। सड़कें बहाल होने से ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों ने राहत की सांस ली है। बर्फ से जाम पेयजल योजनाओं की हालत भी मौसम साफ रहने से सुधरने लगी है।
पेयजल योजनाएं भी अब बहाल होने लगी हैं। बुधवार को संबंधित विभाग ने जनजीवन को सामान्य करने के लिए काम युद्धस्तर पर डटे रहे। हालांकि सबसे अधिक परेशानी लोगों को बिजली और पानी की हो रही है। अगर आने वाले तीन चार दिनों तक मौसम साफ रहा तो एक सप्ताह के भीतर स्थिति बिल्कुल सामान्य हो जाएगी। लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता ललित भूषण ने कहा कि 54 बंद पड़ी सड़कों में 43 सड़कों को बहाल कर दिया गया है। 11 सड़कें मनाली व बंजार के क्षेत्रों में रह गई हैं। इन सड़कों को भी जल्द बहाल किया जाएगा। इधर बिजली बोर्ड के अधिक्षण अभियंता राजीव सूद ने कहा कि जिला में 95 फीसदी ट्रांसफार्मर को सुचारू कर दिया गया है। दुर्गम इलाकों में बचे आधा दर्जन ट्रांसफार्मर को भी बहाल किया जा रहा है।