{"_id":"661d05742a7c04becd05b81e","slug":"drug-de-addiction-center-will-soon-get-a-new-building-kullu-news-c-89-1-ssml1015-120769-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: नशा मुक्ति केंद्र को जल्द मिलेगा नया भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: नशा मुक्ति केंद्र को जल्द मिलेगा नया भवन
विज्ञापन
प्री-फेब्रिकेटिड तकनीक से किया जा रहा दोमंजिला भवन का निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
भुंतर (कुल्लू)। एकीकृत नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र भुंतर को जल्द एक नया भवन मिलेगा। दोमंजिला भवन का निर्माण प्री-फेब्रिकेटिड तकनीक से किया जा रहा है। इसका निर्माण कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। इसके बनने से मरीजों को ओपीडी और काउंसलिंग केंद्र की अतिरिक्त सुविधाएं मिलेंगी। इसमें मरीजों के लिए खेल स्पर्धाओं और आराम करने की व्यवस्था भी रहेगी।
इस भवन में मरीजों के लिए उपचार और खेलों के अलावा बहुउद्देश्यीय हॉल और एक सभागार भी रहेगा। जिले के प्रवेश द्वार भुंतर में स्थित एकीकृत नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र प्रदेश का एकमात्र स्वास्थ्य संस्थान है, जिसमें नशे की चपेट में आए महिला और पुरुष मरीजों का उपचार किया जाता है।
महिलाओं के उपचार के लिए 15 बिस्तरों की व्यवस्था है। 19 बिस्तरों का पुरुष वार्ड भी है। एकीकृत नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र भुंतर के प्रभारी डॉ. सत्यव्रत वैद्य ने कहा कि केंद्र में बन रहे दो मंजिला प्री-फेब्रिकेटिड भवन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। कहा कि जल्द ही भवन का निर्माण पूरा हो जाएगा और मरीजों को सुविधाएं मिलेंगी। संवाद