फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Drug addiction is ruining the future of youth: Sadhvi Garima

नशे से युवाओं का भविष्य हो रहा बर्बाद : साध्वी गरिमा

Fri, 05 Jun 2026 11:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Drug addiction is ruining the future of youth: Sadhvi Garima
कुल्लू के रथ मैदान में चल रही श्रीराम कथा के दौरान दो हाथों को उठाकर जयकारा लगी महिला श्रद्यालू
कुल्लू। नशे की बढ़ती प्रवृत्ति युवाओं के भविष्य को प्रभावित कर रही है और सामाजिक मूल्यों के क्षरण का कारण बन रही है। यह बात साध्वी गरिमा भारती ने ढालपुर में आयोजित श्रीराम कथा में कही।
विज्ञापन

श्रीराम कथा के छठे दिन कथा व्यास साध्वी गरिमा भारती ने कहा कि भरत को राजपाट की नहीं, बल्कि श्रीराम के सान्निध्य की चाह थी। उन्होंने कहा कि आज के समय में मनुष्य आध्यात्मिक मूल्यों से दूर होकर सांसारिक प्रलोभनों की ओर अधिक आकर्षित हो रहा है, जिससे परिवार और समाज दोनों प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

साध्वी ने कहा कि परिवार को संगठित और मजबूत बनाए रखने के लिए परस्पर प्रेम, सम्मान और स्नेह का वातावरण आवश्यक है। उन्होंने लोगों से पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों को सहेजने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कथा वाचन के दौरान उन्होंने कहा कि जब-जब समाज अंधविश्वास और भ्रम के अंधकार में घिरा है, तब-तब तत्ववेत्ता एवं ब्रह्मनिष्ठ सदगुरुओं ने समाज को नई दिशा प्रदान की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में भी गुरुदेव आशुतोष महाराज के मार्गदर्शन में लाखों अनुयायी समाज उत्थान और मानव कल्याण के कार्यों के लिए संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed