फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Drug abuse is ruining the youth: Prof. Priti

नशे का सेवन युवाओं को कर रहा बर्बाद : प्रो. प्रीति

Thu, 22 Aug 2024 05:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 22 Aug 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
Drug abuse is ruining the youth: Prof. Priti
हरिपुर (कुल्लू)। जवाहर लाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय में छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें नशीली दवाओं के सेवन से हो रहे नुकसान और मानसिक तनाव जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। कार्यशाला का उद्देश्य छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करना और उन्हें सुरक्षित भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान करना था।
विज्ञापन

कॉलेज की प्रो. प्रीति ने कहा कि नशीली दवाओं का सेवन युवाओं को बर्बादी की ओर ले जा रहा है। प्रारंभ में शौक के रूप में लिया गया नशा, बाद में आदत बन जाता है। इससे न केवल परिवारों में चिंता का माहौल पैदा होता है, बल्कि सामाजिक व्यवस्था भी प्रभावित होती है। उन्होंने कहा कि अगर छात्र और छात्राएं नशे का सेवन करते हैं, तो यह उनके साथ-साथ देश के भविष्य के लिए भी खतरनाक होगा। इस प्रकार की बुरी आदतों से दूर रहने के लिए जागरूकता जरूरी है।
विज्ञापन

कार्यशाला में प्रो. प्रीति के साथ प्रो. कृष्णा, प्रो. ज्योति, प्रो. साक्षी, प्रो. प्रियंका, और प्रो. मोनिका ने भी भाग लिया और छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों, छेड़छाड़, और मानसिक तनाव के प्रबंधन के बारे में विस्तार से बताया। शिक्षिकाओं ने छात्राओं के साथ संवाद स्थापित किया और उनके प्रश्नों का उत्तर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुड और बैड टच का समझाया महत्व
कार्यशाला के दौरान प्रो. प्रीति ने विशेष रूप से ‘गुड टच और बैड टच’ के बीच अंतर और मानसिक तनाव से मुक्त रहने के तरीकों पर ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि नशे के आदी लोग विभिन्न प्रकार की बीमारियों का शिकार हो जाते हैं, जिससे उनका भविष्य अंधकारमय हो सकता है। कार्यशाला में दी गई जानकारी के माध्यम से छात्राओं को नशे से बचने और एक स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed