{"_id":"6a2ee3c812c54d2cd50195c2","slug":"drivers-raise-questions-about-hrtc-management-kullu-news-c-89-1-ssml1014-178877-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: एचआरटीसी प्रबंधन पर चालकों ने उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: एचआरटीसी प्रबंधन पर चालकों ने उठाए सवाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनाली। हिमाचल पथ परिवहन निगम की रोहतांग दर्रा के लिए चल रही बस सेवा पर निगम के चालकों ने सवाल उठाए है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में चालकों ने सवाल किया है कि निगम की बसें क्यों स्नो ड्रेस की एक ही दुकान में रुकती हैं। वहां से जो पैसा मिलता है वह कहां जाता है।
वायरल वीडियो में चालक का कहना है कि कुल्लू से छह चालकों की ड्यूटी रोहतांग रूट पर लगाई गई थी। वे पर्यटकों को लेकर रोहतांग जाते हैं लेकिन अब उन्हें वापस कुल्लू भेजा गया है।
निगम की बसें एक ही दुकान में लगाई जा रही हैं। आखिर ऐसा क्यों। चालक ने यह भी आरोप लगाया कि स्नो ड्रेस की दुकान से जो पैसा मिलता है, वह कहां जाता है। उन्होंने एक अधिकारी पर 500 रुपये लेने के भी आरोप लगाए। बाद में अधिकारी ने उन्हें पैसे वापस दिए। एक चालक ने तो यह कहा कि रोहतांग रूट पर बसें बिना परिचालक के भेजी जा रही हैं। उधर, अड्डा प्रभारी राम सिंह ने कहा कि चालकों को कुल्लू भेजा गया है। चालक हुड़दंग मचा रहे थे। पिछले साल भी उन्हें वापस भेजा गया था। संवाद