फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Drivers and conductors issued an ultimatum, stating they would not operate buses if their demands were not met by June 24.

Kullu News: चालक-परिचालक गरजे, कहा-24 जून तक मांगें न मानी तो नहीं चलाएंगे बसें

Thu, 11 Jun 2026 10:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 11 Jun 2026 10:54 AM IST
विज्ञापन
Drivers and conductors issued an ultimatum, stating they would not operate buses if their demands were not met by June 24.
कुल्लू में ण्चआरटीसी के कर्मी मागों को लेकर प्रदर्शन करते हुए।-संवाद
कुल्लू। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) चालक-परिचालक संघ कुल्लू ने बुधवार को सरकार और निगम प्रबंधन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उन्हें रात्रि ओवरटाइम और एरियर की बकाया किस्तें नहीं दी तो 24 जून की शाम 7 बजे के बाद निगम की बसों के पहिये जाम कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

बुधवार को अंतरराज्यीय बस अड्डा कुल्लू में आयोजित गेट मीटिंग के दौरान चालक-परिचालकों ने सरकार और निगम प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर रोष जताया। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि पिछले महीने भी मांगों को लेकर सरकार और निगम प्रबंधन को चेतावनी दी गई थी लेकिन केवल वेतन पहली तारीख को जारी करने की मांग ही पूरी हुई है।
विज्ञापन

संघ के अध्यक्ष भुवनेश्वर सिंह, अध्यक्ष प्रेम सिंह और उपाध्यक्ष संजीव कुमार ने कहा कि वर्ष 2017 से रात्रि ओवरटाइम का भुगतान नहीं किया गया है। इसके अलावा एरियर की किस्तें भी जारी नहीं हुई हैं, जबकि मुख्यमंत्री की ओर से पूर्व में 50-50 हजार रुपये की किस्त जारी करने का आश्वासन दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार और निगम प्रबंधन कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। इससे चालक-परिचालकों में भारी नाराजगी है। उन्होंने कहा कि यदि निर्धारित समय सीमा तक मांगों का समाधान नहीं हुआ तो निगम की बस सेवाओं को रोकने का निर्णय लिया जाएगा।

संघ ने स्पष्ट किया कि किसी भी संभावित आंदोलन या बस सेवा बाधित होने की स्थिति के लिए सरकार और निगम प्रबंधन स्वयं जिम्मेदार होंगे। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से अपने वैध अधिकारों और बकाया भुगतान की मांग कर रहे हैं लेकिन अब तक उन्हें केवल आश्वासन ही मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed