फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Drinking water supply restored after walking three kilometers through snow

Kullu News: बर्फ के बीच तीन किमी पैदल चल बहाल की पेयजल आपूर्ति

Sat, 28 Dec 2024 10:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 28 Dec 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
Drinking water supply restored after walking three kilometers through snow
पेयजल योजना के मुहाने में बर्फ का हिस्सा गिरने से ठप हो गई थी सप्लाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल घाटी में कड़ाके की ठंड के बीच बिजली और पानी की बहाली को लेकर विभागीय कर्मियों के पसीने छूट रहे हैं। ऐसा ही मामला शुक्रवार रात लाहौल घाटी के दूरस्थ गांव भुजुंड में सामने आया।
शीतलहर, भारी ठंड और बर्फबारी के बीच पेयजल आपूर्ति ठप होने से भुजुंड गांव सहित राजकीय उच्च माध्यमिक पाठशाला में लगे चारों सार्वजनिक नलों में पानी बंद हो गया था। ऐसे मौसम के बीच पेयजल आपूर्ति बंद होने से ग्रामीणों को दिक्कत झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

शनिवार को जलशक्ति विभाग के फील्ड कर्मियों दुर्गा दास, बेली राम, ज्ञान चंद, विश्व नाथ, कपिल देव और ऋषि कुमार ने डेढ़ फीट बर्फ में करीब तीन किलोमीटर पैदल चलकर पेयजल आपूर्ति के मुहाने पहुंच कर भुजुंड गांव के लिए पानी की आपूर्ति बहाल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग के उदयपुर में तैनात जलशक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता राजेेंद्र ठाकुर ने बताया कि जिस मुहाने से भुजुंड गांव के लिए पेयजल आपूर्ति की जाती है, उस जगह बर्फ का एक हिस्सा गिर गया है। इसस पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई थी। सूचना मिलने के बाद विभाग के फील्ड कर्मियों ने भुजुंड पेयजल आपूर्ति को बहाल किया। उधर, लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने इन कर्मचारियों को शाबाशी दी है। कहा कि बर्फबारी के बीच इस तरह के काम को अंजाम देना चुनौती भरा रहता है।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed