{"_id":"668bcd5e8f68e86111075d2e","slug":"drinking-water-supply-affected-due-to-siltation-kullu-news-c-89-1-klu1001-126304-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: गाद आने से पेयजल आपूर्ति हुई प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: गाद आने से पेयजल आपूर्ति हुई प्रभावित
विज्ञापन
शेताफाट और खलाड़ानाला पेयजल टैंकों में बरसात के चलते आ गई है गाद
अस्थायी जुगाड़ से कुल्लू शहर को महज 25 फीसदी मिल रहा पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। बरसात आरंभ होते ही अब पेयजल को लेकर शहरवासियों को दिक्कतें आनी शुरू हो गई हैं। वाटर ट्रीटमेंट प्लांट शेताफाट और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट खलाड़ानाला में गाद आने से पेयजल आपूर्ति बाधित हुई है।
कुल्लू शहर को महज 25 फीसदी पानी ही मिल पा रहा है। शहर में पानी की आपूर्ति कालंग से शेताफाट (सरवरी नाला) और खलाड़ा वाटर ट्रीटमेंट (खलाड़ानाला) से की जाती हैं। शहर के लिए प्रतिदिन 8.16 एमएलडी पानी की आपूर्ति की जाती है लेकिन बारिश के कारण नालों में गाद आने से दोनों वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के टैंकों में भी गाद जमा हो रही है। इस कारण जल शक्ति विभाग को दोनों वाटर ट्रीटमेंट प्लांट कुछ समय के लिए बंद रखने पड़ रहे हैं। ऐसे में शहर में पानी की आपूर्ति बाधित हो रही है।
कुल्लू शहर के लिए विभाग कुछ हद तक सूमा में किए तीन नंबर बोरवेल से पानी लिफ्ट कर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट शेताफाट पहुंचा रहा है। वहीं खलाड़ा प्लांट में दो नंबर बोरवेल से पानी पहुंचाया जा रहा है। इससे केवल मात्र 2.00 एमएलडी पानी ही उपलब्ध हो रहा है जो सामान्य आपूर्ति से काफी कम है। आने वाले दिनों में जल शक्ति विभाग की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं। शहरवासियों ने विभाग ने पेयजल आपूर्ति सुचारु रखने की मांग की है।
विज्ञापन
...
बरसात में दिक्कत आ जाती है। फिर भी शहरवासियों को पानी उपलब्ध करवाया जा रहा है। लोग अपने घरों में लगभग 2-3 दिनों के लिए पानी को स्टोर कर लें तथा पीने के पानी का सदुपयोग करें।
-अंकित बिष्ट, सहायक अभियंता, जल शक्ति विभाग कुल्लू
000