फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Drinking water sources started drying up, supply in Lower Kharahal for the third day

Kullu News: सूखने लगे पेयजल स्रोत, लोअर खराहल में तीसरे दिन सप्लाई

Fri, 12 Jan 2024 11:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 12 Jan 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Drinking water sources started drying up, supply in Lower Kharahal for the third day
बिजली महादेव में राम​शिला के समीप खड़ा पानी का टैंकर, लोअर खराहल में कई लोग टैंकर मंगवाकर पानी
कुल्लू। बारिश-बर्फबारी न होने से जिले की पेयजल योजनाएं भी प्रभावित होने लगी हैं। खराहल घाटी के निचले क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति करने वाली योजना में पानी कम होने से सप्लाई बाधित होने लगी है।
विज्ञापन

लोअर खराहल में अब हर रोज की जगह तीसरे दिन पानी की आपूर्ति की जा रही है। क्षेत्र के लोगों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण 1,500 से 2,000 रुपये खर्च कर पानी का टैंकर मंगवाने पर मजबूर हो रहे हैं। इससे पहले जल शक्ति विभाग की ओर से यहां पर हर दिन पानी की आपूर्ति की जाती थी।
विज्ञापन

सूखे जैसे हालातों के चलते पेयजल योजनाओं पर असर पड़ा है। इस कारण यहां पर तीसरे दिन ही पानी की सप्लाई दी जा रही है। लोअर खराहल के गांव चौकी, डोभी, देउडोभी, चंझड़ आदि गांवों में प्राकृतिक जलस्रोत भी नहीं हैं। मजबूरी में यहां के लोगों के लिए टैंकर सहारा बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टैंकर पर लोगों को 1,500 से 2,000 रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं। पशुओं को पिलाने और घरेलू कामकाज के लिए लोगाें को मुश्किल हो रही है। ऐसे में ग्रामीणों ने जल शक्ति विभाग से मांग की है कि पेयजल की समस्या का जल्द समाधान किया जाए।

...



क्षेत्र में अब तीसरे दिन पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। लोग पानी का भंडारण तो कर रहे हैं लेकिन कई लोग जरूरत पूरा करने के लिए टैंकर भी मंगवा रहे हैं। जल शक्ति विभाग को पेयजल आपूर्ति पूरा करने के प्रयास करने चाहिए।
-सुमन पराग गौड़, चौकीडोभी पंचायत प्रधान

............
सूखे जैसे हालातों के चलते पेयजल योजना में पानी कम हुआ है। खराहल घाटी के निचले क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। यहां पर विकल्प तलाश कर पानी की समस्या का समाधान किया जाएगा।

-अंकित विष्ट, सहायक अभियंता, जल शक्ति विभाग कुल्लू मंडल
000
लोअर खराहल के लिए पानी को टापू में शनि मंदिर के पास से लिफ्ट किया जाता है। यहां से पानी को लिफ्ट कर पूईद टैंक में स्टोर किया जाता है। पूईद से पानी की आपूर्ति लोअर खराहल के लिए होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed