फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Drinking water crisis in Sainj market, scheme not rectified in 10 months

Kullu News: सैंज बाजार में पेयजल का संकट, 10 माह में दुरुस्त नहीं हुई योजना

Sat, 14 Mar 2026 05:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 14 Mar 2026 05:16 AM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis in Sainj market, scheme not rectified in 10 months
2023 और 2025 की आपदा में पहुंचा था पेयजल योजना को नुकसान
विज्ञापन

सैंज वैली विकास समिति ने तहसीलदार के माध्यम से उपायुक्त को भेजा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सैंज (कुल्लू)। घाटी में 2025 में आई आपदा से क्षतिग्रस्त हुई नुहाड़ा गाड़ से सैंज की पेयजल योजना दस महीने बाद भी दुरुस्त नहीं हो पाई है। हालांकि योजना को 2023 की आपदा में भी नुकसान हुआ था। लेकिन 2025 को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है और शहरवासी परेशान हैं। ऐसे में उन्हें गर्मी के मौसम की चिंता सताने लगी है। इसे लेकर शुक्रवार को सैंज वैली विकास समिति ने तहसीलदार सैंज के माध्यम से उपायुक्त कुल्लू को ज्ञापन भेजा है।
सैंज मुख्य बाजार की पेयजल स्कीम नुहाड़ा गाड़ को शीघ्र दरुस्त किया जाए। समिति के अध्यक्ष बुध राम ने बताया कि सैंज मुख्य बाजार के सभी स्थायी निवासी और दुकानदार पेयजल के लिए तरस रहे हैं। 10 महीने से सैंज के मुख्य बाजार में पेयजल संकट है। वहीं तीन मई से सैंज का जिला स्तरीय मेला होने जा रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से सैंज में पानी की उचित व्यवस्था करने की मांग की है। अन्यथा आने वाले समय में लोगों को गंभीर स्थिति से गुजरना पड़ेगा। गर्मी के दिनों में तो समस्या और भी विकराल होगी। बुध राम ने कहा है कि सैंज बाजार घाटी की 15 पंचायतों का मुख्य व्यापारिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक केंद्र है। अभी तक बाजार के लोग हैंडपंप के सहारे ही पानी का गुजारा कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर उनके साथ पूर्व पंचायत समिति उपाध्यक्ष गोविंद सिंह ठाकुर, ढाले राम ठाकुर, व्यापार विकास समिति के अध्यक्ष सुरेश कुमार व आकाश ठाकुर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed