फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Drinking water crisis in Rot Panchayat, people drinking dirty drain water, risk of disease

Kullu News: रोट पंचायत में पेयजल संकट, नाले का गंदा पानी पी रहे लोग, बीमारी का खतरा

Sun, 15 Jun 2025 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 15 Jun 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis in Rot Panchayat, people drinking dirty drain water, risk of disease
दो दिनों में पानी नहीं आया तो खाली बर्तन लेकर करेंगे घेराव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सैंज (कुल्लू)। हर घर नल, हर घर जल पहुंचाने का दावा करने वाले जल शक्ति विभाग की असली तस्वीर रोट पंचायत में देखने को मिल रही है। पंचायत के अधिकतर गांव पेयजल संकट झेल रहे हैं।
ग्रामीण बूंद-बूंद के लिए तरस रहे हैं। ग्रामीण एक महीने से नाले का गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने जल शक्ति विभाग के विरुद्ध मोर्चा खोलने की तैयारी कर ली है। अधिकारियों को चेतावनी दी है कि दो दिन के भीतर पीने का पानी उपलब्ध नहीं करवाया तो वे जल शक्ति विभाग कार्यालय के बाहर खाली बर्तनों से धरना-प्रदर्शन करेंगे। पंचायत रोट के प्रधान राजेंद्र शर्मा ने बताया कि विभाग के अधिकारी लोगों की समस्या को अनसुना कर रहे हैं। ग्रामीण मधुसूदन शर्मा, राकेश शर्मा, संजीव शर्मा, मनोहर लाल, शशि शर्मा, वेद प्रकाश ने बताया कि वे पंचायत के बागीसेरी, घोड़ाधार, भढ़ैऊली, पचैहू गांव के लोग परेशानी झेल रहे हैं, अगर समस्या हल नहीं हुई तो वे घेराव करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अब ग्रामीण बीमार पड़ने लगे हैं, लेकिन विभाग को कोई सुध नहीं है। हैरानी की बात है कि पानी के स्रोत में पर्याप्त पानी है, लेकिन जल शक्ति विभाग के नल सूखे पड़े हैं। प्रधान ने बताया कि राऊलबेहड़ से थरास, बगीसेरी, घोड़ाधार आदि गांवों के लिए विभाग ने तीन वर्ष पूर्व उठाऊ पेयजल योजना तैयार की है, लेकिन उक्त गांवों में अभी तक विभाग ने पेयजल सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता रवींद्र कुमार शर्मा ने कहा कि उन्हें इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है, अगर इस तरह की समस्या होगी तो उसका समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed