फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Drain overflowed, landslide in snow gallery

Kullu News: उफान पर आया नाला, स्नो गैलरी में भूस्खलन

Fri, 15 Aug 2025 05:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 15 Aug 2025 05:35 AM IST
विज्ञापन
Drain overflowed, landslide in snow gallery
मनाली। अटल टनल मार्ग में आने वाली पहली स्नो गैलरी के समीप भूस्खलन के कारण मनाली-लेह मार्ग यातायात के लिए बंद हो गया है। स्नो गैलरी के साथ बहने वाले नाले के उफान पर आने से मलबा सड़क पर आ गया। इससे अटल टनल होकर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। बीआरओ ने सड़क बहाली का कार्य शुरू कर दिया है। फिलहाल लेह और लाहौल की ओर जाने वाले वाहनों को रोहतांग दर्रा होकर भेजा जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अति आवश्यक स्थिति में ही इस मार्ग पर यात्रा करें।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वीरवार शाम लगभग छह बजे स्नो गैलरी के समीप होकर बहने बाला नाला उफान पर आ गया। इससे मलबा सड़क पर जमा हो गया, साथ ही भूस्खलन भी हुआ। इस कारण वाहनों के पहिये रुक गए। लाहौल में जनजातीय उत्सव के कारण सड़क पर फंसने वाले वाहनों की संख्या अधिक रही। प्रशासन ने सभी वाहनों को रोहतांग दर्रा होकर जाने की अनुमति प्रदान की है। हालांकि कई बड़े वाहन इस मार्ग पर फंसे हुए हैं। एसडीएम मनाली रमण कुमार शर्मा ने बताया कि बीआरओ ने सड़क बहाली का कार्य शुरू कर दिया है। जल्द यातायात बहाल होने की उम्मीद है। लोगों से अपील है कि अनावश्यक यात्रा से बचें। डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि वाहनों को रोहतांग दर्रा होकर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed