{"_id":"67ba0066dd0bfd426e0d9f9f","slug":"doubts-cleared-on-union-budget-in-devsadan-kullu-news-c-89-1-klu1002-141802-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: देवसदन में केंद्रीय बजट पर दूर कीं शंकाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: देवसदन में केंद्रीय बजट पर दूर कीं शंकाएं
Sat, 22 Feb 2025 10:20 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 22 Feb 2025 10:20 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू के दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने पर ढालपुर चौक पर नाटी डालते भाजपा के नेता और कार्यकर्त
भाजपा ने करवाई संगोष्ठी, दिल्ली में पार्टी की जीत पर फोड़े पटाखे, नाटी भी डाली
पीएम का हिमाचल से विशेष लगाव, विकास को लेकर कर रहे प्रयास : जम्वाल
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय स्थित देव सदन में भाजपा ने केंद्रीय बजट को लेकर संगोष्ठी का आयोजन किया। इसमें भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल मुख्यातिथि थे। उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से जारी बजट को लेकर उपस्थित लोगों, भाजपा पदाधिकारियों और सदस्यों को जानकारी दी।
कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हिमाचल से विशेष लगाव है। इस कारण प्रदेश के विकास को लेकर वे निरंतर प्रयास करते रहते हैं। केंद्रीय बजट में किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा को 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख कर लाखों किसानों और बागवानों को लाभान्वित किया है। पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि जिस प्रकार कांग्रेस का हश्र दिल्ली में हुआ है, उसी तरह प्रदेश में कांग्रेस बुरी तरह हारेगी। जिला भाजपा अध्यक्ष अमित सूद ने आने वाले दिनों में होने वाले कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। संगोष्ठी के बाद भाजपा के पदाधिकारियों और सदस्यों ने ढालपुर चौक पर दिल्ली जीत की खुशी में पटाखे फोड़कर जश्न मनाया और साथ में नाटी भी डाली। इस दौरान पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, नरोत्तम ठाकुर, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी दानवेंद्र सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष भीम सेन, भाजपा की वरिष्ठ नेत्री धनेश्वरी ठाकुर प्रदेश, कार्यसमिति सदस्य आदित्य विक्रम, अर्चना ठाकुर और मीना ठाकुर मौजूद रहे।
--