फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Double lane bridge of Bajaura damaged

बजौरा का डबललेन पुल क्षतिग्रस्त

Tue, 31 May 2022 09:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 09:39 PM IST
विज्ञापन
Double lane bridge of Bajaura damaged
भुंतर-गड़सा मार्ग पर बजौरा के समीप घाटी को जोड़ने वाले पुल खस्ताहालत के कारण उखड़ना शुरू हो गया ह? - फोटो : Kullu
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। जिला कुल्लू के प्रवेश द्वार बजौरा में बना डबललेन पुल लोगों के लिए आफत बना हुआ है। यह पुल बार-बार क्षतिग्रस्त हो रहा है। ब्यास नदी की धारा पर बना यह पुल दोबारा बीचोंबीच क्षतिग्रस्त हो गया है, जिसके कारण भारी वाहनों के गुजरने से हादसों का खतरा लगातार बना हुआ है।
पुल की प्लेटें निकल गई और गड्ढे पड़ गए हैं। इससे यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इससे पहले भी यह पुल क्षतिग्रस्त हो चुका और इसकी मरम्मत की गई है। इसके बावजूद हालत नहीं बदली है। इससे गड़सा घाटी की जनता को अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिला कुल्लू की गड़सा घाटी को जोड़ने वाला डबललेन पुल दोबारा क्षतिग्रस्त हो गया है। स्थानीय ग्रामीण पुल की मरम्मत करने की मांग कई बार कर चुके हैं। पुल की दशा सुधारने के लिए ग्रामीण पहले चक्का जाम कर चुके हैं, लेकिन ग्रामीणों की मांग को दरकिनार किया जा रहा है। बता दें कि करीब दो माह तक भुंतर बैली ब्रिज से वाहनों की आवाजाही बंद रही है। इस दौरान इस पुल से वाहनों का दबाव बढ़ा। ग्रामीण रमेश, संजय, मोहन, अशोक ने कहा कि पुल क्षतिग्रस्त होने से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। कहा कि नेशनल हाइड्रो इलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन न प्राइवेट लिमिटेड (एनएचपीसी) जल्द पुल की मरम्मत करें। उधर, इस संबंध में एनएचपीसी के ग्रुप वरिष्ठ प्रबंधक एसएन झा ने कहा कि क्षतिग्रस्त पुल का लोक निर्माण विभाग के साथ संयुक्त निरीक्षण किया गया है। कहा कि निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर पुल का मरम्मत कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed