फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   dot ram kardar sangh prsident

दोत राम बने देवी-देवता कारदार संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष

Wed, 29 Jun 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Wed, 29 Jun 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन

देवभूमि हिमाचल के देवी-देवताओं के कारदारों ने देव सदन कुल्लू में एक राज्य स्तरीय सम्मलेन आयोजित किया। सम्मेलन की अध्यक्षता देवी-देवता कारदार संघ के जिला अध्यक्ष कुल्लू दोतराम ठाकुर ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ कुल्लू सदर के विधायक एवं भगवान रघुनाथ के मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह ने किया। देवी-देवता संघ कुल्लू के बैनर तले आयोजित सम्मेलन में प्रदेश भर के कारदारों ने आम सहमति से देवी-देवता कारदार संघ प्रदेश की कार्यवाहक कार्यकारिणी का गठन किया।

विज्ञापन


कार्यकारिणी में देवी-देवता कारदार संघ जिला शिमला के मोहन राठौर को मुख्य सलाहकार के रूप में मनोनीत किया गया। वहीं, दोत राम ठाकुर को प्रदेश संघ का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उपाध्यक्ष के पद पर शिव पाल शर्मा मंडी, महासचिव के पद पर लायक राम शर्मा ठियोग और सचिव पद की कमान टीसी महंत बंजार को सौंपी गई, जबकि मंडी के युद्ध कुमार शर्मा को कोषाध्यक्ष, सुकेत सर्व देवी-देवता कारदार संघ के प्रधान राजेंद्र को संगठन सचिव, आनी खंड के प्रधान भागे राम राणा को प्रेस सचिव नियुक्त किया गया।
विज्ञापन


कार्यवाहक कार्यकारिणी में मदन चौहान ठियोग, जैराम सुंदरनगर, रामदास करोट, बीसी सरोच मंडी शहर, हीरा लाल ठाकुर मणिकर्ण, सत्यदेव नेगी बंजार, हीरा सिंह शास्त्री ठियोग, रूप लाल सुकेत सुंदरनगर, शिव सिंह ठाकुर मोहतमीन रामपुर, ओम प्रकाश नाहन सिरमौर, मोहतमीन हरीश नेगी कोठी किन्नौर को बतौर सदस्य नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कारदार संघ जिला कुल्लू के महासचिव टीसी महंत ने बताया कि सम्मेलन में प्रदेश भर के देव प्रतिनिधियों ने देव संस्कृति के संवर्धन संरक्षण के उत्थान बारे चर्चा की। बैठक में ध्वनि मत से दो प्रस्ताव पारित किए गए कि सर्वप्रथम देवी देवता कारदार संघ हिमाचल प्रदेश की कार्यवाहक कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया जाए । बैठक में दानवेंद्र सिंह, देवी सिंह तथा राज्य भर से कारदारों ने भाग लिया। सम्मेलन में शिमला, मंडी, कुल्लू,  सिरमौर, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, रामपुर, सुंदरनगर, (सुकेत) आदि के देव  प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed