{"_id":"6ad7a42aff5d0289a9032899","slug":"door-to-door-waste-collection-system-in-place-yet-trash-remains-along-the-roadside-kullu-news-c-89-1-ssml1012-189913-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने की व्यवस्था, फिर भी सड़क किनारे गंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने की व्यवस्था, फिर भी सड़क किनारे गंदगी
विज्ञापन
कुल्लू। नगर परिषद की ओर से घर-द्वार से कूड़ा उठाने की व्यवस्था के बावजूद अपर सुल्तानपुर में सड़क किनारे कचरा फेंका जा रहा है। इससे शहर की स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। जब घरों से कूड़ा एकत्र करने की सुविधा उपलब्ध है, तो सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने की जरूरत क्यों पड़ रही है?
डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण का उद्देश्य सड़कों और खाली स्थानों पर कचरा फेंकने की समस्या पर रोक लगाना है। ऐसे में नगर परिषद को कूड़ा उठाने की व्यवस्था नियमित बनाए रखने के साथ खुले में कचरा फेंकने वालों पर भी निगरानी रखनी होगी।
सुल्तानपुर निवासी गोपाल शास्त्री और जय गोपाल का कहना है कि शहर को साफ रखना प्रशासन और लोगों की साझा जिम्मेदारी है। नगर परिषद को नियमित रूप से कूड़ा उठाने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की जरूरत है। वहीं, लोगों को भी सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने से बचना चाहिए। वार्ड नंबर चार के पार्षद ज्ञान ठाकुर ने बताया कि नगर परिषद के कर्मचारियों को घर-द्वार से कूड़ा उठाने के निर्देश दिए गए हैं। जहां कचरा फेंका गया था, उस स्थान को साफ करवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि खुले में कचरा फेंकने वालों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे खुले में कचरा न फेंकें और इसे नगर परिषद के कर्मचारियों को ही सौंपें। संवाद