{"_id":"650f23adc46a763c740910e6","slug":"door-to-door-screening-of-10682-people-1184-people-found-patients-kullu-news-c-89-1-ssml1015-7597-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: 10,682 लोगों की घर-घर स्क्रीनिंग, 1184 लोग पाए गए मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: 10,682 लोगों की घर-घर स्क्रीनिंग, 1184 लोग पाए गए मरीज
विज्ञापन
कुल्लू में घरद्वार जाकर लोगों की स्क्रीनिंग करती स्वास्थ्य कार्यकर्ता।-
कुल्लू। जिला कुल्लू में 10,682 लोगों की घरद्वार पर स्क्रीनिंग की गई है। जिले के पांचों चिकित्सा खंडों में 10 से 22 सितंबर तक स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने अपने संबंधित क्षेत्रों में पहुंचकर गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों की पहचान की है।
आयुष्मान भव: अभियान के दूसरे चरण में आयुष्मान आपके द्वार कार्यक्रम के तहत घर-घर जाकर पांच दिन तक लोगों के स्क्रीनिंग हुई। इसमें आशा कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य पर्यवेक्षकों ने क्षय रोग, कैंसर, मधुमेह, उच्च रक्त चाप जैसी गंभीर बीमारियों के मरीजों की विशेष तौर पर पहचान की है।
पांच दिनों में 10,682 लोगों की घरद्वार पर स्क्रीनिंग हुई है। इनमें 1,184 लोग बीमारियों से ग्रसित पाए गए हैं। इनका आयुष्मान भव: अभियान के तीसरे चरण स्वास्थ्य मेला के अंतर्गत शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में उपचार किया गया। इनमें 137 मरीजों में लक्षण अधिक होने पर उन्हें नागरिक अस्पतालों और क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुल्लू डॉ. एनआर पवार ने कहा कि आयुष्मान भव: अभियान के तहत पांच दिनों में 10,682 लोगों की घरद्वार स्क्रीनिंग हुई है। संवाद