फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Don't take pressure, students should appear for the exam with confidence

Kullu News: दबाव न लें, आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दें विद्यार्थी

Sun, 15 Feb 2026 09:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 15 Feb 2026 09:30 PM IST
विज्ञापन
Don't take pressure, students should appear for the exam with confidence
मेडिकल कॉलेज नेरचौक के मनोचिकित्सक डॉ. रमेश की विद्यार्थियों को सलाह
विज्ञापन

बोले- अत्यधिक तनाव से प्रभावित होती है एकाग्रता, प्रदर्शन पर भी पड़ता है असर
संवाद न्यूज एजेंसी
पतलीकूहल (कुल्लू)। प्रदेश में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के साथ सीबीएसई और आईसीएससी की परीक्षाएं इसी माह से शुरू होंगी। बोर्डों के साथ विद्यालय प्रबंधन भी अपने स्तर पर परीक्षा की तैयारियां कर रहे हैं।
विद्यार्थियों का पाठ्यक्रम पूरा कर दिया है। अब इसका दोहराव करवाया जा रहा है ताकि परीक्षा में विद्यार्थियों को किसी तरह की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इसके अलावा विशेषज्ञ भी विद्यार्थियों को इन दिनों सकारात्मक वातावरण प्रदान करने की सलाह दे रहे हैं। इससे विद्यार्थी तनाव पूर्ण रह सकेंगे और परीक्षा पर अपना ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय मेडिकल कॉलेज नेरचौक के मनोचिकित्सक डॉ. रमेश ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को सलाह दी है कि विद्यार्थी परीक्षा का अनावश्यक दबाव न लें और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में शामिल रहें। उन्होंने बताया कि अत्यधिक तनाव से एकाग्रता प्रभावित होती है जिससे प्रदर्शन पर भी असर पड़ सकता है। अभिभावक भी बच्चों पर अधिक अंक लाने का दबाव न डालें, बल्कि उन्हें प्रोत्साहित करें और सकारात्मक वातावरण प्रदान करें।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले के सरकारी और निजी विद्यालयों में पढ़ाई का माहौल इन दिनों परीक्षाओं पर केंद्रित हो गया है। शिक्षक विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण पाठ्यक्रम का दोहराव और उनकी शंकाओं का समाधान कर रहे हैं। कई विद्यालयों में विशेष रिवीजन कक्षाएं भी लगाई जा रही हैं ताकि विद्यार्थी परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed