फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Don't become addicted to drugs due to stress and pressure from friends.

Kullu News: दोस्तों की देखादेखी और तनाव में न बनें नशे के आदी

Wed, 28 Feb 2024 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Don't become addicted to drugs due to stress and pressure from friends.
कुल्लू। नशे ने हमारे समाज को जकड़कर रख दिया है, विद्यार्थी नशे से दूर रहें। दोस्तों की देखादेखी और तनाव की बजह से भी नशा न करें। नशा आपकी पूरी जिंदगी बर्बाद करता है। इसके साथ ही वाहन चलाते समय यातायात नियमों का भी पालन करें। यह बात पुलिस अधीक्षक एवं होमगार्ड कमांडेंट निश्चित सिंह नेगी ने बुधवार को आईटीआई शमशी में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि कही। उन्होंने कहा कि अगर आपके पड़ोस में किसी का बेटा नशा कर रहा है और आप सुकून से सांस ले रहे हैं, मेरा बेटा नहीं है। आपको यह सोच आपके दिमाग से निकालनी पड़ेगी, कल आपका बेटा भी नशे की चपेट में आएगा। आसपास के वातावरण को बदलने के लिए मिलकर प्रयास करें। मोबाइल के जरिये साइबर क्राइम को अंजाम दिया जा रहा है। किसी से अपनी निजी जानकारी साझा न करें। अगर कोई आपका एमएमएस बनाकर इसे गलत तरीके से पेश करता है तो डरे नहीं, पुलिस के पास जाएं। आईटी एक्ट में आरोपी पर कार्रवाई होगी। निश्चिंत सिंह नेगी ने कहा कि बिना लाइसेंस के वाहन चलाने पर 5,000 रुपये जुर्माने का प्रावधान है।
विज्ञापन

आईटीआई के प्रधानाचार्य ई. सुनील कुमार ने कहा कि अपनी सोच को हमेशा सकारात्मक रखें। जीवन में आगे बढ़ने के लिए यह जरूरी है। बैंक की ओर से आपको कभी भी फोन नहीं किया जाता है, इसलिए साइबर शातिरों से सावधान रहें। इस दौरान प्रशिक्षक युवराज नेगी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

दोपहिया वाहन चलाते समय मैं हमेशा हेलमेट का प्रयोग करूंगा। कार्यक्रम के माध्यम से मुझे सीख मिली है। युवा अक्सर बिना हेलमेट के बाइक, स्कूटी पर चलने को अपनी शान समझते हैं। अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनना चाहिए। -जीवन कुमार, इलेक्ट्रिशियन प्रशिक्षु
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर क्राइम करने वाले शातिरों की ठगी का शिकार अक्सर बुजुर्ग होते हैं। इसलिए मैं भी अपने घर व आसपास के बुजुर्गों को बताऊंगा कि बैंक के नाम पर ओटीपी मांगने वाले शातिरों से सावधान रहें जिससे वे ठगी का शिकार न हों। -टिकेश्वर, इलेक्ट्रिशियन प्रशिक्षु

नशे का प्रचलन कुल्लू में बढ़ रहा है। नशे पर अंकुश लगाने के लिए कुल्लू पुलिस को अतिरिक्त प्रयास करने चाहिए। जिले में पहुंच रहा चिट्टा आखिर कहां से आ रहा है पुलिस इसकी तह तक जाए जिससे कुल्लू की युवा पीढ़ी नशे से बची रहे। -दीक्षा शर्मा स्टेनो प्रशिक्षु


अमर उजाला फाउंडेशन का प्रयास सराहनीय है। कार्यक्रम के माध्यम से जहां युवा नशे के दुष्प्रभावों के बारे में पता चला वहीं ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर किस तरह के चालान होते हैं, इस बात की जानकारी भी मिली। पुलिस की पाठशाला युवाओं को जागरूक करने काम कर रही है। -स्मृति ठाकुर स्टेनो प्रशिक्षु
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed