{"_id":"65ddd432c49eac7569061cc5","slug":"doctors-expressed-anger-by-lighting-candles-kullu-news-c-89-1-ssml1015-117712-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कैंडल जलाकर चिकित्सकों ने जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कैंडल जलाकर चिकित्सकों ने जताया रोष
Tue, 27 Feb 2024 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Tue, 27 Feb 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में डाॅक्टरों ने जारी रखी हड़ताल
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में चिकित्सकों का एनपीए की मांग को लेकर धरना आठवें दिन मंगलवार को भी जारी रहा। चिकित्सकों ने कुल्लू अस्पताल परिसर में कैंडल जलाकर अपना रोष जताया है। चिकित्सकों ने मंगलवार को सुबह 09:30 बजेे परिसर में एकत्रित होकर गेट मीटिंग की। इसके बाद कैंडल जलाकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल चिकित्सकों का कहना है कि वे सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। चिकित्सक मांगों के लिए आवाज उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें आश्वासन के सिवाए कुछ नहीं दे रही हैं।
चिकित्सकों ने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में सुबह के समय कैंडल जलाकर प्रदर्शन किया। इस संबंध में जिला चिकित्सक संघ के अध्यक्ष डॉ. कल्याण ठाकुर ने कहा कि चिकित्सक लंबे समय से मांगों को मनवाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन सरकार दिलचस्पी नहीं दिखा रही है। मजबूरन चिकित्सकों को प्रदर्शन कर सरकार को अपनी मांगें बतानी पड़ रही हैं। कहा कि मांगें पूरी न होने तक प्रदर्शन और हड़ताल जारी रहेगी।
...
उपचार के लिए मरीज परेशान
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में मंगलवार को मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह 09:30 बजे से ही पंजीकरण काउंटर पर मरीजों की लाइनें लग गई थीं। उपचार करवाने के लिए महिला और पुरुष ओपीडी के साथ सभी 12 ओपीडी में सुबह 10:00 बजे से ही मरीजों की कतारें लग गई थीं। मरीजों को दर्द के बीच दोपहर 12:00 बजे तक चिकित्सकों का इंतजार करना पड़ा। इससे मरीज परेशान हुए।