{"_id":"5e2b15398ebc3e4ae64c26f4","slug":"doctor-kullu-news-sml322107827","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू अस्पताल से आठ चिकित्सक ट्रांसफर, मिला सिर्फ एक डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू अस्पताल से आठ चिकित्सक ट्रांसफर, मिला सिर्फ एक डॉक्टर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। सरकार की ओर से प्रदेश भर में 200 डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है। लेकिन लाहौल-स्पीति, पांगी और मंडी को भी सुविधा देने वाले क्षेत्री अस्पताल कुल्लू को महज एक डॉक्टर मिला है। इसके अलावा जिले के कई अस्पतालों को एक भी चिकित्सक नहीं मिला। इससे जिले के लोगों को निराशा हाथ लगी। लोगों को कुल्लू अस्पताल को अधिक चिकित्सक मिलने की उम्मीद थी।
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में करीब दो माह पहले ही एकसाथ आठ डॉक्टरों के तबादले किए गए थे। डॉक्टरों के तबादले के बाद मरीजों को उपचार के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही थी कि प्रदेश में 200 डॉक्टरों की नियुक्ति के बाद क्षेत्रीय अस्पताल को विशेषज्ञ डॉक्टर मिलेंगे। बंजार अस्पताल, गुशैणी पीएचसी, सैंज सीएचसी को एक भी डॉक्टर न मिलने से घाटीवासियों में मायूसी है। सैंज में संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले दो बार सैकड़ों लोगों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्हें डॉक्टर को लेकर आश्वासन ही मिला। लेकिन सरकार यहां पर भी डॉक्टरों की नियुक्ति नहीं कर पाई है। लोगों में सरकार व स्थानीय विधायक के प्रति रोष है। सोशल मीडिया पर भी तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। गुशैणी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बेहतर सुविधाएं न मिलने से क्षेत्र के लोगों को उपचार के किए 40 से 60 किलोमीटर दूर बंजार और कुल्लू का जाना पड़ रहा है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर की नियुक्ति न किए जाने को लेकर ग्रामीणों में रोष है। गौर रहे कि क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में वर्तमान में 27 डॉक्टर सेवाएं दे रहे हैं। एक डॉक्टर की नियुक्ति से अब संख्या 28 हो जाएगी, जबकि क्षेत्रीय अस्पताल में डॉक्टरों के कुल स्वीकृत पद 38 हैं। इन खाली पदों पर नियुक्ति न होने को लेकर लोगों में रोष है।
एक डॉक्टर की नियुक्त के आदेश
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में चिकित्सा अधीक्षक का कार्यभार देख रहे डॉ. एमएल बंधू ने कहा कि एक डॉक्टर की नियुक्ति के आदेश कुल्लू अस्पताल के लिए हुए हैं। हालांकि अभी तक डॉक्टर ने ज्वाइन नहीं किया है। ज्वाइन करने के बाद क्षेत्रीय अस्पताल में डॉक्टरों की संख्या 28 हो जाएगी। डॉक्टर मिलने से लोगों को राहत मिलेगी।