{"_id":"6956aeb9fd2dd4e18d0f7811","slug":"disposable-plates-and-glasses-are-being-sold-despite-the-ban-kullu-news-c-89-1-ssml1012-165577-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: प्रतिबंध के बावजूद बिक रहे डिस्पोजल प्लेट और गिलास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: प्रतिबंध के बावजूद बिक रहे डिस्पोजल प्लेट और गिलास
Thu, 01 Jan 2026 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 01 Jan 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
मालरोड में नगर परिषद ने लगाया था डिस्पोजल पर प्रतिबंध
नववर्ष पर धड़ल्ले से डिस्पोजल में परोसी गई सामग्री
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। पर्यटन नगरी के मालरोड और साथ लगती दुकानों में प्रतिबंध के बावजूद डिस्पोजल प्लेटें और कप धड़ल्ले से इस्तेमाल किए जा रहे हैं।
चाय, कॉफी और अन्य खाद्य सामग्री पर्यटकों को डिस्पोजल में परोसी जा रही है। परिणामस्वरूप मालरोड और साथ लगते इलाकों में गंदगी फैल रही है।
गौरतलब है कि फरवरी 2025 में पर्यटन नगरी मनाली को स्वच्छ बनाने के लिए नगर परिषद ने डिस्पोजेबल कप-प्लेट आदि के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया था। अध्यक्ष बनने के बाद मनोज की अध्यक्षता में हुई जनरल हाउस की बैठक में इस संबंध में प्रस्ताव पारित किया गया लेकिन नववर्ष सीजन में इस प्रतिबंध का कोई असर देखने को नहीं मिला।
सिड्डू, मोमोज, चाट, चना-भटूरा आदि डिस्पोजेबल में बेचा जा रहा है। पर्यटक खाद्य सामग्री लेने के बाद प्लेट्स आदि को वहीं फेंक रहे हैं जिससे मालरोड में गंदगी फैल रही है। प्रतिबंध लगाते समय नगर परिषद ने सभी कारोबारियों से इस बारे चर्चा भी की थी। मालरोड में फैल रही इस गंदगी से मनाली की छवि धूमिल हो रही है। नगर परिषद के अध्यक्ष मनोज लारजे ने कहा कि शहर को स्वच्छ रखने में आम जनता का सहयोग जरूरी है लेकिन इस तरह नियमों को तोड़ना उचित नहीं है। इस संदर्भ में फिर शहर का दौरा कर चर्चा की जाएगी। कार्यकारी अधिकारी करुण भरमौरिया ने बताया कि वह दो दिन पहले दुकानदारों को चेतावनी दे चुके हैं। शहर का फिर निरीक्षण किया जाएगा।
--