{"_id":"6630ea8c776531c79906fb84","slug":"disha-gave-better-speech-came-first-kullu-news-c-89-1-ssml1015-121791-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: दिशा ने दिया बेहतर भाषण, आईं अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: दिशा ने दिया बेहतर भाषण, आईं अव्वल
विज्ञापन
छैंऊर स्कूल में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में स्पर्धा का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छैंऊर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने एक जून को जाना है-हर वोटर को जगाना है, थीम पर जागरूकता रैली निकाली। स्वीप के तहत मतदाता जागरूक कार्यक्रम में विद्यार्थियों के मध्य नारा और निबंध लेखन, भाषण प्रतियोगिता करवाई गई।
भाषण प्रतियोगिता में दिशा ने प्रथम, क्लेरिश नेगी ने द्वितीय तथा पूर्वी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नारा लेखन प्रतियोगिता में संजना ठाकुर ने प्रथम, विवेक ने द्वितीय और दिशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन में डिंपल ने पहला, ललिता ठाकुर ने दूसरा और मीनाक्षी ठाकुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
प्रधानाचार्य अनिता ने विद्यार्थियों से मतदान का संदेश घर-घर तक पहुंचाने की अपील की। स्वीप के नोडल अधिकारी रमन जैन ने कहा कि देश की नीतियों से हर नागरिक का जीवन प्रभावित होता है। ऐसे में मतदान का मूल्य समझना चाहिए और मतदान अवश्य करना चाहिए। संवाद