फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   disha elected chairman of employee fedration

दिशा चुनीं कर्मचारी महासंघ की अध्यक्ष

Mon, 22 Feb 2021 10:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
disha elected chairman of employee fedration
सरवरी में हुई आशा वर्कर कर्मचारी महासंघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेती महिलाएं - फोटो : Kullu
कुल्लू। आशा कार्यकर्ता जिला कर्मचारी महासंघ कुल्लू की जिला कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को हुई। इसमें आशा कार्यकर्ताओं की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। आशा कार्यकर्ता कर्मचारी महासंघ की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से दिशा सोनी अध्यक्ष, लीना कार्यालय अध्यक्ष, गीता ठाकुर वरिष्ठ उपाध्यक्ष, निर्मला महासचिव, सरला देवी कोषाध्यक्ष चुनीं। आरती, इंदु और रजनी उपाध्यक्ष, कमला सह सचिव, नंदा कुमारी प्रेस सचिव, अनीता मंच संचालक, लीला देवी कार्यालय सचिव, गीता ठाकुर संगठन सचिव, टारना मुख्य प्रवक्ता, चमना, दीपा और सुभद्रा सलाहकार चुनी गई। नवनियुक्त अध्यक्ष दिशा सोनी ने कहा कि कोरोना काल में आशा कार्यकर्ताओं ने सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया है। उनके कार्य को देखते हुुए आशा कार्यकर्ताओं को नियमित करने की प्रक्रिया जल्द अमल में लाई जाए, जिससे उनका भविष्य सुरक्षित हो सके। इस दौरान अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के राज्य उपाध्यक्ष अमर ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के खूब राम कुल्लवी, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ के विनोद कुमार, चेत राम प्रभाकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed