फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Discussions on biodiversity and environmental conservation will begin today.

Kullu News: जैव विविधता और पर्यावरण संरक्षण पर आज से होगी चर्चा

Tue, 06 Oct 2026 03:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 03:46 PM IST
विज्ञापन
Discussions on biodiversity and environmental conservation will begin today.
कुल्लू महाविद्यालय में तीन दिवसीय व्याख्यान कार्यशाला में जुटेंगे विशेषज्ञ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में सात से नौ अक्तूबर तक विज्ञान अकादमियों की तीन दिवसीय व्याख्यान कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इसमें जीव विज्ञान के स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी स्तर के विद्यार्थी भाग लेंगे। कार्यशाला का आयोजन वनस्पति विज्ञान विभाग की ओर से किया जा रहा है। इसमें राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी प्रयागराज, भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी नई दिल्ली और भारतीय विज्ञान अकादमी बंगलूरू से जुड़े विशेषज्ञ विद्यार्थियों के साथ संवाद करेंगे। कार्यक्रम में जैव विविधता, पर्यावरण और जीवन विज्ञान से जुड़े विभिन्न विषयों पर व्याख्यान और संवादात्मक सत्र आयोजित किए जाएंगे।

कार्यशाला के संयोजक डॉ. शेर एस सामंत और समन्वयक डॉ. मान एस राणा ने कहा कि विशेषज्ञ वक्ताओं में यूएएस बंगलूरू के वानिकी एवं पर्यावरण विज्ञान के प्रो. डॉ. केएन गणेशैया, एएसआरबी नई दिल्ली के अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार, दिल्ली विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग के प्रो. डॉ. रितेश कुमार चौधरी और शिमला स्थित एनबीपीजीआर के प्रभारी डॉ. मोहर सिंह शामिल हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राकेश राणा ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को विशेषज्ञों से सीधे संवाद का अवसर उपलब्ध करवाना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed