फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Discussion on Himalayan society in Sainj College

Kullu News: सैंज कॉलेज में हिमालयी समाज पर चर्चा

Thu, 20 Jun 2024 04:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 04:22 PM IST
विज्ञापन
Discussion on Himalayan society in Sainj College
अकादमिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए किया सम्मेलन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूली (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय सैंज में अकादमिक उत्कृष्टता और सहयोगी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सम्मेलन का आयोजन किया गया। दो दिवसीय सम्मेलन में विभिन्न विषयों के विद्धान, शिक्षक और विद्यार्थियों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। सम्मेलन का विषय हिमालयी समाज की सांस्कृतिक पहचान और इतिहास, हिमालयी क्षेत्र में विकास और विभिन्न खतरे, अतीत की कल्पना, छवियां और अर्थ रहा। 17 से 19 जून तक चले सम्मेलन को हिमालयन काउंसिल फॉर साइंटिफिक रिसर्च के सहयोग से आयोजित किया गया।

सम्मेलन की मुख्य संरक्षक एवं सैंज महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुजाता ने कहा कि दो दिन तक विभिन्न विषयों पर विद्वानों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने विचार प्रस्तुत किए। यह सम्मेलन महाविद्यालय की अकादमिक उत्कृष्टता और सहयोगी शिक्षा को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता का प्रतीक रहेगा। उन्होंने कहा कि इसका लाभ विद्यार्थियों को मिलेगा। इस दौरान सम्मेलन संयोजक एवं अध्यक्ष एचसीएसआर प्रो. सुरेंद्र सिंह, प्रो. प्रेम नेगी, डॉ. मीना चौधरी, डॉ. दिनेश सिंह, प्रो. दीप लाल आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed