फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Disaster Mitras learned how to rescue stranded people

Kullu News: आपदा मित्रों ने सीखा फंसे लोगों को निकालना

Tue, 16 Apr 2024 09:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 09:54 PM IST
विज्ञापन
Disaster Mitras learned how to rescue stranded people
मनाली में रॉक रेस्क्यू की प्र​शिक्षण लेते जिला भर से आए आपदा मित्र। संवाद।
कुल्लू। रॉक क्लाइंबिंग के बाद अब आपदा मित्र अटल टनल रोहतांंग के आसपास बर्फ और हिमखंड गिरने पर रेस्क्यू अभियान का प्रशिक्षण लेंगे। मंगलवार को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण ले रहे जिने के 25 आपदा मित्र पर्यटन नगरी मनाली से ट्रैकिंग कर सोलंगनाला पहुंचे। उनका रात्रि ठहराव भी सोलंगनाला में होगा।
विज्ञापन

अभी तक इन युवाओं को मनाली के अलेउ स्थित पर्वतारोहण संस्थान के साथ लगती पहाड़ियों में रॉक क्लाइंबिंग, रॉक रेस्क्यू और रैपलिंग की प्रशिक्षण दिया गया। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से दिए जा रहे 14 दिवसीय प्रशिक्षण में युवाओं को आपदा में राहत बचाव कार्य को लेकर तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

पहाड़ पर चढ़ने और उतरने के बाद अब प्रशिक्षु ब्यास कुंड ग्लेशियर में बर्फ के बीच ही रेस्क्यू की बारीकियां सीखेंगे। इन युवाओं को पर्वतारोहण संस्थान मनाली के अनुदेशक देश राज प्रशिक्षण दे रहे हैं। जिला आपदा प्रबंधक प्राधिकरण के प्रशांत दीप ने कहा कि प्रशिक्षण के लिए जिलेभर के 25 युवा मनाली से सोलंगनाला पहुंचे हैं। यहां से दल बुधवार को ब्यास कुंड जाकर प्रशिक्षण लेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed