फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Dirty supply coming in many houses of the city

शहर के कई घरों में आ रही मटमैली सप्लाई

Sat, 02 Apr 2022 10:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
Dirty supply coming in many houses of the city
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। जिले में गर्मियां शुरू होते ही प्रदूषित पानी की सप्लाई हो रही है। इससे लोगों में गुस्सा है। उनका कहना है कि मटमैले पानी की सप्लाई से कई बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है। जल शक्ति विभाग लोगों की समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहा है।

शहर के सुलतानपुर वार्ड चार में नलों से मटमैला पानी आने पर वार्ड निवासी सुबोध कुमार ने जलशक्ति विभाग से शिकायत की है। उन्होंने कहा कि मटमैले पानी की सप्लाई आने से मजबूरी में अन्य नलों से पानी लाना पड़ रहा है। इस पानी की जांच जलशक्ति विभाग को करनी चाहिए। हालांकि जलशक्ति विभाग गर्मी शुरू होते ही पानी की पर्याप्त सप्लाई दे रहा है, लेकिन कुछ घरों के नलों से मटमैला पानी आ रहा है। उपभोक्ता गिरजा सिंह, सोहल लाल व यशवंत ने जलशक्ति विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। जलशक्ति विभाग कुल्लू के अरुण शर्मा ने बताया कि मामला ध्यान में नहीं है। अगर उपभोक्ताओं के घरों के नलकों से मटमैला पानी बह रहा है तो इसकी जांच की जाएगा। उपभोक्ताओं को स्वच्छ पानी की सप्लाई दी जाएगी। उन्होंने बताया विभाग के फिटरों को फील्ड पर उतारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed