{"_id":"6893893c3294c6691a03a8ec","slug":"dirt-flowing-on-the-road-in-bhuntar-city-kullu-news-c-89-1-klu1001-154024-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: भुंतर शहर में सड़क पर बह रही गंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: भुंतर शहर में सड़क पर बह रही गंदगी
Wed, 06 Aug 2025 10:26 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 06 Aug 2025 10:26 PM IST
विज्ञापन
सीवरेज चैंबर ओवरफ्लो होने से लोग परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
भुंतर (कुल्लू)। शहर में सीवरेज की गंदगी सड़क पर बह रही है। सैनिक चौक के समीप मुख्य सड़क पर सीवरेज चैंबर ओवरफ्लो होने से गंदा पानी सड़क पर बह रहा है।
गंदा पानी सड़क पर बहने से स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के बीच डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों के फैलने का भी लोगों को डर सताने लगा है। शहरवासी विनोद शर्मा, रमेश, राजेश, अमित, रमन, अजय, रोहित, अक्षय ने कहा कि भुंतर की सड़क पर एक महीने से यह समस्या है। सीवरेज चैंबर अकसर ओवरफ्लो हो जाते हैं। यहां से गुजरने वाले राहगीरों को भी दिक्कतें आती हैं। भुंतर शहर में प्रतिदिन मणिकर्ण घाटी, गड़सा घाटी, दियार, स्नोर वैली सहित अन्य क्षेत्रों से सैकड़ों लोग आते हैं। उन्होंने मांग की है कि लोगों के स्वास्थ्य और परेशानी को देखते हुए भुंतर में सीवरेज चैंबर को दुरुस्त किया जाए। उधर, जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता भुंतर इंद्र ठाकुर ने कहा कि इसे जल्द दुरुस्त किया जाएगा।
--