{"_id":"6a5fac11f89c39f20a0f27e2","slug":"dilapidated-road-mars-the-beauty-of-baga-sarahan-kullu-news-r-399-1-sml1055-500192-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बागा सराहन की सुंदरता पर ग्रहण लगा रही खस्ताहाल सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बागा सराहन की सुंदरता पर ग्रहण लगा रही खस्ताहाल सड़क
विज्ञापन
कुल्लू जिले के पर्यटन स्थल बागा सराहन को जोड़ने वाली सड़क की हालत बनी खस्ता। संवाद
निरमंड(कुल्लू)। कुल्लू जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शुमार निरमंड के बागा सराहन को जोड़ने वाली सड़क की हालत बदतर हो गई है। खस्ताहाल सड़क बागा सराहन की सुंदरता पर ग्रहण लगा रही है। लोक निर्माण विभाग की मशीनें तो दूर विभाग का कोई कर्मचारी भी इस सड़क की सुध लेने नहीं पहुंच रहा।
रोजाना हजारों ग्रामीण खस्ताहाल सड़क से परेशानी झेल रहे हैं, वहीं यहां आने वाले पर्यटक भी मायूस वापस लौटने को मजबूर हैं। उपमंडल निरमंड के पर्यटन स्थल बागा सराहन को जोड़ने वाली 10 किलोमीटर लंबी सड़क बीते वर्ष आई आपदा के दौरान जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे और कीचड़ होने के कारण वाहन चालकों के साथ-साथ आम जनता को रोजाना दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई माह से सड़क की मरम्मत तक नहीं हुई है। अब बरसात में स्थिति और भी खराब हो गई है। सराहन अपनी प्राकृतिक सुंदरता और मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है, लेकिन सड़क की दुर्दशा के कारण यहां पहुंचने वाले पर्यटक आने के बाद पछता रहे हैं। कई पर्यटक सड़क की खस्ताहालत देखकर ही आगे आने से मना कर रहे हैं और बीच रास्ते से ही वापस लौट रहे हैं।
विज्ञापन
इससे स्थानीय कारोबार और पर्यटन पर भी बुरा असर पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि बागा-सराहन सड़क की जल्द हालत सुधारी जाए ताकि ग्रामीणों और यहां आने वाले पर्यटकों को बेहतर सड़क सुविधा मिल सके। कोट
पंचायत उप प्रधान बागा सराहन चंद्रेश ठाकुर ने बताया कि क्षेत्र की मुख्य सड़क की हालत दयनीय बनी हुई है। रोजाना सैकड़ों ग्रामीण और पर्यटक खस्ताहाल सड़क पर परेशानियां झेल रहे हैं। उन्होंने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से जल्द सड़क की हालत सुधारने की मांग की है।