{"_id":"6a986094adb4b2eeb50a1383","slug":"dignified-treatment-alongside-better-medical-care-is-essential-dr-ranjit-kullu-news-c-89-1-ssml1013-185628-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहतर उपचार के साथ सम्मानजनक व्यवहार जरूरी : डॉ. रंजीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहतर उपचार के साथ सम्मानजनक व्यवहार जरूरी : डॉ. रंजीत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंजार (कुल्लू)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रंजीत ठाकुर ने बुधवार को सिविल अस्पताल बंजार का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अस्पताल पहुंचने पर खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीलम शर्मा ने इस दौरान उन्हें विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली, दवाइयों की उपलब्धता, साफ-सफाई और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी दी।
डॉ. रंजीत ठाकुर ने चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारियों को मरीजों और तीमारदारों के साथ सौहार्दपूर्ण और संवेदनशील व्यवहार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर उपचार के साथ सम्मानजनक व्यवहार मिलना भी जरूरी है। मरीजों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर उनका शीघ्र समाधान किया जाए।
सीएमओ ने अस्पताल की नई निर्माणाधीन बिल्डिंग का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति की जानकारी ली और इसे समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू करने के लिए प्रस्तावित स्थान का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों के मरीजों को नजदीक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना विभाग की प्राथमिकता है।