फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Dhungri fair will start today with a grand Dev Milan

Kullu News: भव्य देव मिलन के साथ आज होगा ढूंगरी मेले का आगाज

Wed, 14 May 2025 06:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 14 May 2025 06:08 AM IST
विज्ञापन
Dhungri fair will start today with a grand Dev Milan
भव्य देव मिलन के साथ आज होगा ढूंगरी मेले का आगाज
विज्ञापन

माता हिडिंबा के जन्म दिवस के उपलक्ष्य पर मनाया जाता है मेला

ढूंगरी में माता हिडिंबा समेत होंगे कई देवी-देवताओं के दर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी

मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली के हिडिंबा मंदिर डूंगरी में भव्य देव मिलन के साथ बुधवार को ढूंगरी मेले का आगाज हो जाएगा। हर साल ढूंगरी स्थित मेला माता हिडिंबा के जन्म दिवस पर ज्येष्ठ महीने की संक्रांति पर शुरू होता है। मेले में देवी-देवताओं का भव्य देव मिलन आकर्षण का केंद्र रहेगा।

कुल्लू राजवंश की दादी एवं घाटी की आराध्य देवी माता हिडिंबा की जयंती पर होने वाले मेले में पहले दिन माता हिडिंबा, मनु ऋषि, सियाली महादेव, शंख नारायण का भव्य देव मिलन होगा। इस साल 16 मई को बड़ा मेला मनाया जा रहा है। इसमें घाटी के 15 से अधिक देवी-देवता उपस्थित होंगे। इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु जुटेंगे।
विज्ञापन

माता हिडिंबा से मिलने के लिए करीब 100 किमी दूर बंजार घाटी से घटोत्कच्छ भी पहुंचेंगे। बुधवार को ओल्ड मनाली में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद माता हिडिंबा की शोभायात्रा निकलेगी। ओल्ड मनाली से ढूंगरी स्थित हिडिंबा मंदिर तक माता का जगह-जगह भव्य स्वागत होगा। माता के आगमन पर पुष्प वर्षा होगी। 16 मई तक ढूंगरी गांव में मेले का आयोजन होगा, जबकि 17 और 18 को ओल्ड मनाली, नसोगी और छियाल में मेला मनाया जाएगा। माता हिडिंबा और मनु ऋषि के कारदार रमन शर्मा और रघुवीर नेगी ने बताया कि मेला धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed