{"_id":"6824c5e8c8bfb840b90b481d","slug":"dhungri-fair-begins-with-a-grand-dev-milan-kullu-news-c-89-1-ssml1015-147585-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: भव्य देव मिलन के साथ ढूंगरी मेले का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: भव्य देव मिलन के साथ ढूंगरी मेले का आगाज
Wed, 14 May 2025 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 14 May 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
मनाली के ढूंगरी मेले में उमड़ी लोगों की भीड़। संवाद
माता हिडिंबा से मिलने 100 किमी दूर से पहुंचे देवता घटोतकच्छ
मेला में देव मिलने देखने उमड़ी लोगों की भीड़,आज होगी खेलेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। हिडिंबा मंदिर ढूंगरी में भव्य देव मिलन के साथ मेला शुरू हो गया है। कुल्लू राजवंश की दादी एवं घाटी की आराध्य माता हिडिंबा की जयंती पर होने वाले मेले में 15 और 16 मई को घाटी के कई देवी-देवता शिरकत करेंगे। 16 मई को 15 से अधिक देवी-देवताओं के पहुंचने की उम्मीद है।
माता हिडिंबा से मिलने के लिए करीब 100 किमी दूर बंजार के सिंधबा गांव से वीर घटोत्कच भी पहुंचे। मां-पुत्र का मिलन देख लोग भाव-विभोर हो गए। ज्येष्ठ संक्रांति को माता हिडिंबा की जयंती पर ढूंगरी मेले का आयोजन होता है। इस मेले को कुुल्लू का छोटा दशहरा भी कहते हैं।
माता हिडिंबा की बुधवार को सुबह विधिवत पूजा-अर्चना की गई। ओल्ड मनाली स्थित मनु मंदिर से माता की शोभायात्रा ढूंगरी के लिए रवाना हुई। जगह-जगह माता का भव्य स्वागत हुआ। ओल्ड मनाली से माता हिडिंबा के ढूंगरी स्थित मंदिर में पहुंचते ही परिसर देव वाद्य यंत्रों से गूंज उठा। माता के आगमन पर पुष्प वर्षा हुई। शुभारंभ पर हिडिंबा माता का पुत्र वीर घटोत्कच से भव्य मिलन हुआ। घटोत्कच इसके अलावा नसोगी के देवता शंख नारायण, सियाल से सियाली महादेव भी मेले में पहुंचे। मेला मैदान में देवी-देवताओं का भव्य देव मिलन हुआ। 16 तक ढूंगरी में मेला आयोजित होगा। 17 और 18 को ओल्ड मनाली, नसोगी और छियाल में मेला मनाया जाएगा। माता हिडिंबा और मनु ऋषि के कारदार रमन शर्मा और रघुवीर नेगी ने बताया कि मेला धूमधाम के साथ शुरू हो गया है।
विज्ञापन
--