फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Dhara to Barshogi road will be spruced up with Rs 8 crore

Kullu News: आठ करोड़ रुपये से चकाचक होगी धारा से बरशोगी सड़क

Fri, 30 Jan 2026 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 30 Jan 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
Dhara to Barshogi road will be spruced up with Rs 8 crore
ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा, काम शुरू होने का इंतजार
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना चरण-4 मिली है मंजूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। भुंतर क्षेत्र की धारा से बरशोगी सड़क आठ करोड़ रुपये से चकाचक होगी। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना चरण-4 में इस सड़क को मंजूरी मिली है। सड़क बेहतर होने से इस क्षेत्र के लोगों को सुविधा मिलेगी। लोक निर्माण विभाग ने इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है।
गौर रहे कि धारा से बरशोगी सड़क की खस्ता हालत के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लोक निर्माण विभाग की ओर सात किलोमीटर से अधिक लंबी इस सड़क को दुरुस्त करने के लिए डीपीआर बनाकर केंद्र सरकार को भेजी गई थी। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना चरण-4 में इस सड़क को भी स्वीकृति मिली। बहरहाल, अब ग्रामीणों को सड़क का कार्य शुरू होने का इंतजार है। हालांकि इससे पहले लोक निर्माण विभाग की ओर से टेंडर आमंत्रित करने के बाद कार्य अवार्ड किया जाएगा। कार्य अवार्ड होने के बाद सड़क का कार्य शुरू किया जाएगा। यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क का कार्य कब तक शुरू किया जाता है।
विज्ञापन

उधर, इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता बीसी नेगी ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना चरण-4 के तहत सड़क को स्वीकृति मिली है। धारा से बरशोगी सड़क में आठ करोड़ रुपये से अधिक राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed