{"_id":"6a400d5ada8162df78070ec4","slug":"dhalpur-school-to-become-rajiv-gandhi-day-boarding-school-kullu-news-c-89-1-ssml1015-179956-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: ढालपुर विद्यालय बनेगा राजीव गांधी डे-बोर्डिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: ढालपुर विद्यालय बनेगा राजीव गांधी डे-बोर्डिंग
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय स्थित शहीद बालकृष्ण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढालपुर (कुल्लू) को राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा। शिक्षा निदेशालय ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही विद्यालय के विद्यार्थियों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ अत्याधुनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
शुरुआती योजना के तहत डे-बोर्डिंग स्कूल के लिए अलग स्थान का चयन कर नया परिसर बनाने का प्रस्ताव था, लेकिन अब विभाग ने नीति में बदलाव करते हुए पहले से संचालित विद्यालय परिसर में ही अतिरिक्त भवनों का निर्माण करने का निर्णय लिया है। इसके तहत आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त कक्षाएं, विज्ञान एवं कंप्यूटर प्रयोगशालाएं, स्मार्ट क्लासरूम, पुस्तकालय, खेल सुविधाएं, बहुउद्देश्यीय हॉल तथा अन्य आधारभूत ढांचे विकसित किए जाएंगे।
डे-बोर्डिंग स्कूल में विद्यार्थियों को नियमित पढ़ाई के साथ-साथ खेल, कला, विज्ञान, तकनीक और व्यक्तित्व विकास से जुड़ी गतिविधियों का भी अवसर मिलेगा। आधुनिक डिजिटल शिक्षण उपकरणों से सुसज्जित स्मार्ट कक्षाएं, प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय और खेल मैदान जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रकाश चंद ने बताया कि शहीद बालकृष्ण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढालपुर को राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल के रूप में विकसित करने के लिए शिक्षा निदेशालय से मंजूरी मिल चुकी है। इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। इससे विद्यालय में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा।
........
प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के साथ आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए कृतसंकल्प है। जिले में शहीद बालकृष्ण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढालपुर को राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल में स्तरोन्नत करने का फैसला सरकार ने लिया है। अब विद्यार्थियों को जिला मुख्यालय में ही बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी।
-सुंदर सिंह ठाकुर, विधायक कुल्लू