फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Dhalpur colored in religious colors with Vedic recitation

Kullu News: वैदिक पाठ से धार्मिक रंग में रंगा ढालपुर

Sun, 23 Feb 2025 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 23 Feb 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
Dhalpur colored in religious colors with Vedic recitation
कुल्लू में चल रहे क्षेत्रीय वैदिक सम्मेलन के दुसरे दिन निकाली झांकी।-संवाद
वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ निकाली गई भव्य शोभायात्रा
विज्ञापन

क्षेत्रीय वैदिक सम्मेलन दूसरे दिन भी हुआ वैदिक पाठ
आठ राज्यों के विद्वान हुए कुल्लू की संस्कृति से रूबरू

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। अटल सदन और रथ मैदान में चल रहे तीन दिवसीय क्षेत्रीय वैदिक सम्मेलन के दूसरे दिन भी माहौल पूरी तरह से आध्यात्मिक बना रहा। इस सुबह करीब 11:00 बजे रथ मैदान से शोभायात्रा निकाली गई। इसमें वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यहां की संस्कृति के रंग देखने को मिले।
सबसे पहले रथ मैदान में स्थानीय संस्कृत महाविद्यालय की छात्राओं ने कुल्लवी नाटी प्रस्तुत की। इसके माध्यम से आठ राज्यों से आए विद्वानों को यहां की संस्कृति से रूबरू करवाया।
विज्ञापन

इसके बाद रथ मैदान से सौ से अधिक छात्राओं ने परंपरागत पहनावे में शोभायात्रा निकाली। आगे-आगे वाहनों की छत पर बैठकर अलग-अलग राज्यों के विद्वान वैदिक मंत्रों का उच्चारण कर रहे थे। इनके पीछे युवतियां नृत्य करते संस्कृति का प्रदर्शन कर रही थीं। शोभायात्रा ढालपुर चौक, डीसी कार्यालय, क्षेत्रीय अस्पताल, कॉलेज चौक, पुस्तकालय, कलाकेंद्र होते हुए फिर से रथ मैदान में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां शोभायात्रा संपन्न होने के बाद फिर से वैदिक मंत्रोच्चारण का सिलसिला शुरू हुआ। जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश भर से आए पंडितों ने वैदिक मंत्रों के माध्यम से यहां के वातावरण को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया। गौरतलब कि कि पहली बार हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में क्षेत्रीय वैदिक सम्मेलन का आयोजन किया गया है।

आयोजक डॉ. ओम ने बताया कि यह आयोजन शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार की स्वायत्तशासी संस्था महर्षि सान्दीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान, उज्जैन तथा श्री व्यास संस्कृत महाविद्यालय, रघुनाथपुर, कुल्लू के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। इस आयोजन के दूसरे दिन प्रो. ह्दय रंजन ने उपस्थित विद्वानों और छात्राओं को संबोधित किया।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed