फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Devta returned to temples

सूने पड़े मंदिरों में फिर लौटी रौनक

Thu, 29 Oct 2015 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Thu, 29 Oct 2015 10:18 PM IST
विज्ञापन
Devta returned to temples

दशहरा उत्सव के दौरान घाटी में सात दिन तक वीरान पड़े मंदिरों में रौनक लौट आई है। अधिकतर देवी-देवता वीरवार को ही अपने देवालय पहुंच गए हैं, जबकि दूरदराज क्षेत्र के देवी-देवता भी आधे रास्ते तक पहुंच गए हैं। देवालय पहुंचते ही हारियानों ने देवी-देवताओं का फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। देवताओं के देवालय पहुंचते ही अब भक्तों में देवी-देवताओं को अपने घर बुलाने के लिए आमंत्रित करने की होड़ लग गई है। देवी-देवता भी भक्तों को चावल और सरसों के दाने देकर उनके घर जाने के दिन निर्धारित कर रहे हैं।

विज्ञापन


माता भागा सिद्ध पीणी के पुजारी मोहर सिंह का कहना है कि देवी मां को घर बुलाने के लिए कई बुलावे आए हैं। कुछ बुलावे तो माता ने दशहरा उत्सव से पहले निपटा दिए हैं, जबकि अभी भी माता को बुलाने के निमंत्रणों का सिलसिला जारी है। देवता बनशीरा के पुजारी करतार का कहना है कि दशहरा उत्सव के दौरान ही भक्तों ने देवता को घर बुलाने के लिए निमंत्रण दिया है। उनका कहना है कि बुधवार को जैसे ही देवता अठारह करडू की सौह से देवालय की ओर निकले तो पहले बुलावे पर देवता भुंतर में एक भक्त के घर पहुंचे। आगामी संक्रांति तक देवता हर दिन भक्तों के घर बुलावे पर जाएगा। उन्होंने बताया कि मन्नतें पूरी होने पर भक्त देवी-देवताओं को अपने घर अक्सर बुलाते हैं। जिला देवी-देवता कारदार संघ के जिलाध्यक्ष दोत राम ठाकुर कहते हैं कि दशहरा उत्सव संपन्न होने के बाद भक्त देवी-देवताओं को अपने घर बुलाते हैं। उनके मुताबिक भक्त इन्हीं दिनों को चुनते हैं क्योंकि इस दौरान देवी-देवता अपने देव रथों में विराजमान होते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed