{"_id":"5808afe24f1c1b716b704f24","slug":"devta-reached-at-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सप्ताह बाद देवालय पहुंचे बाह्य सराज के देवी-देवता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सप्ताह बाद देवालय पहुंचे बाह्य सराज के देवी-देवता
कुल्लू
Updated Thu, 20 Oct 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
devta raghunath
- फोटो : devta raghunath
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव खत्म होने के बाद देवालय लौटे जिलाभर के सभी देवी देवता अपने-अपने देवालय में विराजमान हो गए हैं। वहीं दूर सराज आनी-निरमंड से आए 12 देवी-देवता भी वीरवार को मंदिरों में पहुंच गए है। हालांकि इस दौरान कई देवताओं के लिए रास्ते में श्रद्धालुओं द्वारा मन्नत के रूप में देउली का आयोजन किया गया। कुल्लू से बंजार बाया गाड़ागुशैणी होकर 150 किलोमीटर का लंबा सफर कर अपने देवालय देहुरी पहुंचे खुड़ीजल का ग्रामीणों ने देव परंपरा के अनुसार भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन
ग्रामीण महिलाओं ने विशेष वेशभूषा में सज कर धूपबत्ती से देवता का देवालय में पधारने पर स्वागत किया है। दो सप्ताह बाद देवालय पहुंचे खुड़ीजल से पूरी रघुपुर घाटी के लोगों में खुशी की लहर है। कारदार शेर सिंह ठाकुर, पुजारी शेर सिंह शर्मा तथा पूर्ण चंद शर्मा ने कहा कि 13 दिन बाद देवता खुडीजल दशहरा दौरे के बाद देवालय में विराजमान हो गए हैं। देवता के पधारने से बनाला, कोट, कांडीबाग, छलाच, फनौटी, करशाला, कोलथा, लोट, देहुरी तथा कमांद आदि ग्रामीणों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन