फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Devta Manu Rishi and Mata Shatarupa reached the temple.

Kullu News: देवालय पहुंचे देवता मनु ऋषि और माता शतरूपा

Mon, 21 Oct 2024 06:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 06:05 AM IST
विज्ञापन
Devta Manu Rishi and Mata Shatarupa reached the temple.
न्यूली (कुल्लू)। सैंज घाटी के देवता मनु ऋषि और माता शतरूपा रविवार को देवालय पहुंच गए हैं। करीब 12 दिन पहले दोनों देवी-देवता अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा की शोभा बढ़ाने कुल्लू गए थे। एक सप्ताह तक दोनों ने अठारह करड़ू की सौह में रहकर दशहरा की परंपरा का निर्वहन किया। इस दौरान श्रद्धालुओं को दर्शन भी दिए। कुल्लू दशहरा में भाग लेने के चलते शैंशर स्थित देवता मनु ऋषि और मैल में स्थित माता शतरूपा के देवालय सूने पड़े थे। अब इनके देवालय लौटने से रौनक लौट आई है।
विज्ञापन

देवता मनु ऋषि के कारदार प्रेम सिंह ठाकुर और माता शतरूपा के कारदार देवराज ठाकुर ने कहा कि दोनों देवी-देवता दशहरा की परंपरा का निर्वहन करने कुल्लू जाते हैं। एक सप्ताह तक कुल्लू में रहने के बाद लंका दहन की रस्म का निर्वहन होने के उपरांत ये अपने देवालय लौट आते हैं। कहा कि विगत शनिवार को दोनों ने लारजी में रात्रि विश्राम किया और सुबह लारजी से अपने-अपने देवालयों की ओर निकल पड़े। कहा कि देर शाम देवता मनु ऋषि शैंशर और माता शतरूपा मैल गांव में स्थित अपने देवालय पहुंचीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed