फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Devotees will soon get the facility of Triloknath Sarai Bhavan

Kullu News: श्रद्धालुओं को त्रिलोकनाथ सराय भवन की जल्द मिलेगी सुविधा

Wed, 01 Jan 2025 05:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 01 Jan 2025 05:47 AM IST
विज्ञापन
Devotees will soon get the facility of Triloknath Sarai Bhavan
लाहौल के त्रिलोकनाथ में निर्माणाधीन सराय भवन।-फाइल फोटो
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल स्थित त्रिलोकनाथ मंदिर के दर्शनों को आने वाले श्रद्धालुओं को वर्ष 2025 में जाकर सराय भवन की सुविधा मिलेगी। विधायक लाहौल-स्पीति अनुराधा राणा के हस्तक्षेप के बाद भवन के कार्य में तेजी आई है।
विज्ञापन

सराय भवन के फर्श में टाइलें व कुछ कार्य शेष बचा है। सर्दी के मौसम को देखते हुए कार्य बंद करना पड़ा है। मगर अप्रैल-मई 2025 में किसी भी सूरत में तैयार करने का दावा किया है। गौर रहे तीन मंजिला भवन का कार्य वर्ष 2013 में शुरू हुआ था। 2.50 करोड़ से अधिक राशि खर्च होने के बावजूद भी भवन का कार्य पूरा नहीं हो पाया।
विज्ञापन

गौर रहे कि त्रिलोकनाथ आने वाले श्रद्धालुओं को सराय भवन की सुविधा नहीं मिलने से स्थानीय होम स्टे के साथ ठहराव को बाहर की ओर रुख करना पड़ता है। त्रिलोकनाथ में पर्यटकों सहित श्रद्धालुओं के ठहराव को कुछ लोगों ने होम स्टे तो बना रखे हैं। कई बार उन्हें से उदयपुर, केलांग के अन्य होटल या होम स्टे में जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्रिलोकनाथ सराय भवन में पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सुविधा को 18 बिस्तरों की चार डोरमेंट्री, डबलरूम के नौ कमरे, एक ड्राइंग रुम, एक हॉल, एक रसोई और एक चौकीदार क्वार्टर शामिल हैं। विधायक लाहौल-स्पीति अनुराधा राणा ने कहा कि वर्ष 2025 के मई माह तक किसी भी सूरत में इस सराय भवन को तैयार कर श्रद्धालुओं व पर्यटकों को सुविधा दी जाएगी।

लोक निर्माण विभाग चिनाव मंडल उदयपुर के अधिशाषी अभियंता पवन राणा ने कहा कि तीन मंजिला सराय भवन में फर्श में टाइलें व कुछ कार्य शेष बचा है। इसे जल्द पूरा कर सराय भवन को तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed