फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Devotees were emotional after seeing the meeting of Guru and disciple.

Kullu News: गुरु-शिष्य का मिलन देख भावविभोर हुए श्रद्धालु

Sun, 18 Aug 2024 06:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 06:05 PM IST
विज्ञापन
Devotees were emotional after seeing the meeting of Guru and disciple.
पीज शाउन मेले में देव त्रियुगी नारायण का देव जमदग्नि ऋषि से हुआ मिलन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। महाराजा घाटी के दरपोइण में शनिवार देर रात गुरु और शिष्य का भव्य देवमिलन हुआ। कई सालों के बाद हुए गुरु-शिष्य के देवमिलन को देखकर श्रद्धालु भावविभोर हुए। पीज शाउण मेले के लिए दियार से लाव-लश्कर के साथ देव त्रियुगी नारायण पहुंचे। यहां पर देवता जमदग्नि ऋषि के साथ उनका देवमिलन हुआ। दियार के आराध्य देवता त्रियुगी नारायण को देवता जमदग्नि ऋषि का गुरु माना जाता है।

शाउण मेले में ग्रामीणाें ने रविवार को नाटी डाली। ग्रामीणों ने कुल्लवी परिधानों में सजकर नाटी डाली। इससे पहले मेले में देवताओं के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला दिनभर जारी रहा। श्रद्धालुओं ने देवताओं के समक्ष शीश नवाकर सुख समृद्धि का आशीर्वाद लिया। मेहमान देवता के साथ हुए देवलुओं की भी ग्रामीणों ने खूब खातिरदारी की। शाउण मेले के चलते महाराजा क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed