{"_id":"68d186b3a6b4fa468909aaa2","slug":"devotees-hailed-the-mothers-court-kullu-news-c-89-1-klu1001-157636-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मां के दरबार भक्तों ने की जय-जयकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मां के दरबार भक्तों ने की जय-जयकार
Mon, 22 Sep 2025 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 22 Sep 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू के शीतला मदिंर में पहले नवरात्र के मौके पर पहुंचे श्रद्यालू।-संवाद
नवरात्र पर मंदिरों में उमड़ी भीड़, विशेष पूजा के साथ किया कन्या पूजन
हिडिंबा, भुवनेश्वरी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। शारदीय नवरात्र की सोमवार को शुरुआत हो गई है। हिडिंबा मंदिर मनाली, वैष्णो देवी मंदिर रामशिला, माता भुवनेश्वरी मंदिर भेखली, माता पार्वती चौंग, सहित अन्य मंदिरों में दर्शन करने के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े।
माता की पूजा-आराधना के साथ कन्या पूजन भी किया गया। माता को लाल चुनरी, नारियल और प्रसाद चढ़ाया गया। मंदिरों में दिनभर माहौल भक्तिमय बना रहा।
नवरात्रों की तैयारियां मंदिर कमेटियों की ओर से एक दिन पहले ही कर ली गई थीं। सोमवार सुबह भेखली की माता भुवनेश्वरी की विशेष पूजा-आराधना की गई। सुबह 8:00 बजे से मंदिर में दर्शनों के लिए श्रद्धालु आना शुरू हुए। सुबह के समय यह संख्या कम रही। दोपहर 1:00 बजे तक काफी अधिक संख्या में श्रद्धालुओं ने माता भुवनेश्वरी मंदिर में शीश नवाया। आपदा के चलते इस बार मनाली के हिडिंबा मंदिर में भी पर्यटकों की भीड़ देखने को नहीं मिली। हालांकि माता हिडिंबा के दरबार में पहले नवरात्र पर श्रद्धालुओं ने माथा टेका। जिला मुख्यालय स्थित शीतला माता मंदिर में सबसे पहले देवी की पूजा की गई। श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन भी किया। गौर रहे कि नवरात्रों में कन्या पूजन का विशेष महत्व रहता है।
मंदिर में दर्शन करने के लिए आई रीना देवी, ललित और बबली ने कहा कि नवदुर्गा को समर्पित इस पर्व को मनाने का इंतजार रहता है। नवरात्र में माता की आराधना करने से माता की कृपा प्राप्त होती है। मंदिरों में भजन-कीर्तन से माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
जिला देवी-देवता कारदार संघ के अध्यक्ष एवं माता दशमी वारदा के कारदार दोत राम ठाकुर ने कहा कि दशहरा से ठीक पहले नौ नवरात्रों को भी जिले में उत्साह से मनाया जाता है। नवरात्र में देवी-देवताओं के अनुष्ठान और शुभ कार्य एक बार फिर शुरू हो गए हैैं।
--