{"_id":"62f1498b6a084229153d532d","slug":"devotees-gathered-in-the-temple-to-see-bhole-nath-kullu-news-sml4178333115","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोले नाथ के मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, भक्तिमय हुआ कुल्लू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोले नाथ के मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, भक्तिमय हुआ कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू के भूतनाथ मदिंर में सावन मास के सोमवार के दिन बाबा भोले नाथ की पूजा-अर्चना करते श्रद्यालू।
- फोटो : Kullu
कुल्लू/खराहल। सावन माह के चौथे सोमवार को जिला के मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। खराहल घाटी की चोटी पर स्थित बिजली महादेव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा।
बिजली महादेव के दर्शन पाने के लिए श्रद्धालु तीन किलोमीटर की सीधी चढ़ाई चढ़कर मंदिर पहुंचे। हालांकि मंदिर में सुबह से ही भोले नाथ के दर्शन पाने के लिए लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। ऐतिहासिक शिवलिंग पर श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
जिले के भूतनाथ मंदिर, बजौरा के शिव मंदिर, सैंज के शंगचूल महादेव मंदिर, बंजार के बुंगडू महादेव मंदिर, मनाली के सियाली महादेव मंदिर, बराण के नीलकंठ महादेव मंदिर, लरांई महादेव मंदिर लरांकेलो, मणिकर्ण समेत समेत शिवालयों में भक्तों के आने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन
सावन महीने का चौथा सोमवार होने के चलते कई महिलाओं और भक्तों ने अपने व्रत भी भोले के दर्शन करने के बाद खोले। सावन महीना भगवान शंकर के लिए समर्मित है। बिजली महादेव के पुजारी मदन शर्मा ने कहा कि सावन महीने में भोले की पूजा करने से कष्टों से मुक्ति मिलती है और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। खराहल पंचायत के पूर्व प्रधान चुनी लाल शर्मा ने कहा कि बिजली महादेव में हर साल श्रद्धालुओं की आमद में इजाफा हो रहा है। जिला के अलावा प्रदेश और विदेश के पर्यटक भी भोले के दर्शन करने हर साल आते हैं।
उधर जुआणी महादेव के कारदार ओम प्रकाश महंत ने कहा कि जुआणी महादेव मंदिर में भी सावन माह के चौथे सोमवार को भक्तों ने शिवलिंग पर दूध चढ़ाकर भोले बाबा की आराधना की। देवी-देवता कारदार संघ के प्रधान दोत राम ठाकुर ने कहा कि जिला के शिव मंदिरों में काफी भीड़ उमड़ रही है।