फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Devkaraj ended, Koksar area regained its glory

Kullu News: देवकारज खत्म, कोकसर क्षेत्र में लौटी रौनक

Sun, 23 Feb 2025 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 23 Feb 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Devkaraj ended, Koksar area regained its glory
सिस्सू पंचायत क्षेत्र में पर्यटकों को एक मार्च तक करना होगा इंतजार
विज्ञापन

दोनों पंचायत क्षेत्र में देव कारज के चलते बंद थीं पर्यटन गतिविधियां
रतन कटोच
सिस्सू (लाहौल स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति की कोकसर और सिस्सू पंचायत में देव कारज समाप्त हो गया है। इसके चलते अब कोकसर पंचायत क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियां शुरू कर दी हैं, लेकिन सिस्सू पंचायत क्षेत्र में पर्यटकों को अभी इंतजार करना होगा।
सिस्सू में एक मार्च से पर्यटकों आवाजाही शुरू होगी। दोनों पंचायत क्षेत्र में देव कारज के चलते पर्यटन गतिविधियां बंद कर रखी थीं, जबकि कोकसर पंचायत ने 21 फरवरी तक पर्यटकों की आवाजाही पर रोक थी। अब रविवार से पर्यटन से जुड़े कारोबारियों ने साहसिक गतिविधियां शुरू कर दी हैं। इसमें मुख्य रूप से सैलानी एटीवी राइडिंग का लुत्फ उठाते नजर आए।
विज्ञापन

पर्यटकों के लिए कोकसर आकर्षण का केंद्र रहता है। यहां स्नो प्वाइंट पर पर्यटक खूब मस्ती करते हैं। आने वाल दिनों में यहां पर पर्यटन कारोबार को गति मिलेगी। सैलानियों के लिए पहाड़ी मैगी और अन्य खाद्य सामग्री भी मुहैया की जा रही है। धीरे-धीरे स्की ट्यूब स्लाइडिंग गतिविधियां भी शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिस्सू पंचायत के प्रधान राजीव ने बताया कि पंचायत ने 28 फरवरी तक साहसिक गतिविधियां बंद की हैं। ऐसे में 1 मार्च से सिस्सू हेलीपैड में पर्यटकों की भीड़ देखने को मिलेगी और कारोबार भी अपना कारोबार शुरू करेंगे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed